पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का कल जन्मदिन है। अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी ऐसी शख्सियत हैं जिनका जीवन निर्विवाद रहा। अपने कार्यकाल में अटलजी पर व्यक्तिगत किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगा। राजनीति में रहने के साथ-साथ उनका साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी खास नाता रहा है। अटल जी दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के बहुत करीब रहे हैं।
दोनों एक दूसरे के इतने करीब थे कि अटल बिहारी वाजपेयी के लिए दिलीप कुमार ने पाकिस्तानी पीएम को डांट तक दिया था। वाकया था कारगिल युद्ध के दौर का। पाक के पूर्व फॉरेन मिनिस्टर खुर्शीद कसूरी की किताब 'नाइदर अ हॉक नॉर अ डव' में लिखा है- एक बार जब जंग को खत्म करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को फोन किया था और उनकी बात एक्टर दिलीप कुमार से करवाई थी। नवाज दिलीप कुमार की आवाज सुनकर चौंक गए थे।
3 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : Amar Ujala
फोन पर बातचीत के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने शरीफ से अपनी लाहौर यात्रा का जिक्र करते हुए उनकी कारगिल युद्ध को लेकर निंदा की थी। इसी के तुरंत बाद अटल जी ने दिलीप कुमार को फोन दे दिया और नवाज शरीफ से बात करने को कहा। दिलीप कुमार ने नवाज शरीफ से कहा, 'मियां साहब हम आपकी तरफ से ऐसी उम्मीद नहीं करते थे, क्योंकि आपने हमेशा कहा है कि आप भारत और पाकिस्तान के बीच शांति चाहते हैं।'
4 of 5
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दिलीप कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के कहने पर नवाज शरीफ से बात की और कहा, ‘मैं एक भारतीय मुसलमान के तौर पर आपको बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति में भारतीय मुस्लिम बहुत असुरक्षित हो जाते हैं और उन्हें अपने घरों से भी बाहर निकलना मुश्किल लगता है। इसलिए हालात को काबू रखने में कुछ कीजिए।’
गौरतलब है कि दिलीप कुमार भी साल 1997 में अटल जी के साथ बस से लाहौर गए थे। इसी साल पाकिस्तान ने दिलीप को अपने सर्वोच्च सम्मान 'निशान ए इम्तियाज' से भी सम्मानित किया था। आज भी पाकिस्तान की आवाम दिलीप कुमार की फैन है। दिलीप कुमार मूलत: पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले हैं।