बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जल्द ही बॉलीवुड में एक फिल्म से स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं, जिसको लेकर वह और उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस खबर के चलते उनका परिवार भी काफी ज्यादा खुश है। धर्मेंद्र की वापसी पर उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने भी रिएक्ट किया है।
Dharmendra-Bobby: धर्मेंद्र के ऑनस्क्रीन कमबैक को लेकर बॉबी उत्साहित, बोले- उनके चेहरे पर दिखती है चमक
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। सिनेमाघरों में पिता की वापसी को लेकर एक्टर बॉबी देओल काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि पिता के चेहरे पर खुशी की चमक होती है, जब भी वह फिल्म के सेट पर जाते हैं। धर्मेंद्र साल 2018 में आई फिल्म यमला पगला दीवाना में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और सनी देओल ने भी काम किया था।
पिता की वापसी से हैं बेहद खुश
धर्मेंद्र करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। धर्मेंद्र के साथ फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगी। वहीं, हाल ही में एक्टर को जी5 की सीरीज ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड में देखा गया था। उनके स्क्रीन पर वापसी को लेकर छोटे बेटे बॉबी देओल ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं। वह 87 साल के हो चुके हैं, लेकिन जब भी वह काम पर जाते हैं तो मैं उनके चेहरे पर खुशी देखता हूं और फिर घर पर कोई आता है तो पता चलता है कि अरे उन्होंने एक और फिल्म साइन की है। बॉबी ने आगे कहा कि उनकी उम्र में काम मिलना इतना आसान नहीं होता है, लेकिन वह अब भी कुछ अच्छे फिल्म निर्माताओं के साथ जुड़े हुए हैं, इसलिए मैं उनके लिए काफी खुश हूं। उनके काम का हर दिन पहले दिन की तरह होता है और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर उनका जुनून एक अलग ही स्तर का है।
Exclusive: निरहुआ की बायोपिक बना रहे निर्माता का भोजपुरी से मोहभंग, दो करोड़ खर्च करने के बाद छोड़ी इंडस्ट्री
आश्रम के लिए भगवान और फैंस का किया शुक्रिया अदा
बॉबी ने अपनी सीरीज आश्रम को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा आश्रम मेरे लिए एक बहुत महत्वपूर्ण मोड़ था और इस सीरीज के जरिए लोगों ने देखा की मैं कई तरह के किरदार निभाने में माहिर हूं। मैं इस कड़ी मेहनत के लिए अपने भगवान और फैंस का शुक्रगुजार हूं।
Keerthy Suresh: फिल्म 'दशहरा' की टीम पर मेहरबान हुईं कीर्ति सुरेश, गिफ्ट में दिए 75 लाख के सोने के सिक्के
बॉबी ने खुद को बताया सॉफ्ट निर्माता
एक्टर ने अपने बेटे आर्यमन को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि एक और देओल इस विरासत को आगे ले जाएगा, लेकिन वह उन्हें लॉन्च करने का नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि उनके मुताबिक वह एक अच्छे निर्माता नहीं है। उन्होंने कहा हम निर्माता बनने के लिए काफी सॉफ्ट हैं।
Hina Khan: रमजान से पहले ‘उमराह’ करने मक्का पहुंचीं हीना खान, सफेद सूट और हिजाब में साझा की तस्वीर