ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लंबी जद्दोजहद के बाद जमानत मिल गई है। आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए दो और आरोपियों को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने बेल दे दी है। हालांकि, अदालत से आदेश की कॉपी न मिलने के कारण तीनों को शुक्रवार या शनिवार तक रिहा किया जाएगा।
दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज सुनवाई पूरी हुई और आर्यन को बेल मिल गई। एएसजी अनिल सिंह की तमाल दलीलों के बाद भी कोर्ट ने आर्यन को बेल दे दी। आर्यन को बेल दिलाने में पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का बड़ा हाथ है। वो कौन सी दलीलें हैं जिनकी वजह से मिली आर्यन खान को लंबे समय बाद बेल...
कौन हैं मुकुल रोहतगी?
मुकुल रोहतगी भारत के अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं। उन्हें 19 जून 2014 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया था।
2 of 7
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
- ये नए लड़के हैं। इन्हें सुधार गृह में भेजा जा सकता है। इन पर मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए। मैंने अखबारों में भी पढ़ा है कि सरकार सुधार के बारे में बात कर रही है।
3 of 7
आर्यन खान ड्रग्स केस
- फोटो : अमर उजाला
- आर्यन को लेकर 'कॉन्शस पजेशन' का मामला बनता है। अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस मिला। अरबाज आर्यन के दोस्त हैं। अरबाज उनके नौकर नहीं हैं। आर्यन का उन पर कंट्रोल नहीं है। उनके जूते से क्या मिलता है, उससे आर्यन का क्या लेना-देना।'
4 of 7
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
- आर्यन क्रूज में एक स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुआ था। उसे प्रतीक गाबा नाम के एक शख्स ने बुलाया था, जो खुद को इवेंट मैनेजर बता रहा था। आर्यन के साथ दोषियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है।
- 6 ग्राम की छोटी मात्रा में चरस बरामद हुआ है। यह कोई कर्मशियल क्वांटिटी नहीं है। बहुत से लोगों के पास से कर्मशियल मात्रा में ड्रग्स मिले हैं। साजिश तो तब होती जब सभी 20 लोग एक-दूसरे को पहले से जानते। फिर अकेले साजिश कैसे हो सकती है?