दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा नेपाल बॉर्डर के पास उत्तराखंड में फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म को यश राज बैनर प्रोड्यूस कर रहा है।
पढ़ें: नए नाम और नई तारीख पर रिलीज होगी 'पद्मावती', 25 जनवरी के धोखे में ना रहें
2 of 5
Parineeti Chopra in uttarakhand
amarujala.com को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी कि मुताबिक, अर्जुन और परिणीति ने 'संदीप और पिंकी फरार' के टाइटल ट्रैक 'फरार' को शूट किया। फिल्म में कुमाउंनी शादी को दर्शाया गया है। शूट किया गया गाना बैचलर पार्टी का है जो कि एक आइटम नंबर है। जिसमें अर्जुन कपूर एक आइटम ब्वॉय बने हैं।
3 of 5
Parineeti and Arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने इससे पहले 'इशकजादे' में 'छोकरा जवान' गाना किया था जो कि बेहद ही हिट रहा। बता दें कि 'इशकजादे' में भी अर्जुन और परिणीति चोपड़ा ने साथ काम किया था। दोनों की ये डेब्यू फिल्म थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
4 of 5
Parineeti and Arjun kapoor
फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' के अलावा ये जोड़ी 'नमस्ते कैनडा' में भी दिखेगी। दिबाकर बैनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 3 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी।
5 of 5
Parineeti and Arjun kapoor
इससे पहले यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग पिथौरागढ़ में की गई। जैसे ही लोगों को फिल्म के मुख्य किरदार अर्जुन कपूर के पिथौरागढ़ आने की सूचना मिली तो कई लोग गुलदस्ते लेकर नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंच गए। अर्जुन कपूर ने भी अपने फैंस को नाराज नहीं किया और बच्चों व लोगों से हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई।