{"_id":"61c711f5f45b1557503ca9e4","slug":"arjun-joins-malaika-her-son-for-christmas-lunch-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora Christmas lunch: मलाइका के क्रिसमस लंच में शामिल हुए अर्जुन कपूर, ग्लैमरस लुक में दिखीं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora Christmas lunch: मलाइका के क्रिसमस लंच में शामिल हुए अर्जुन कपूर, ग्लैमरस लुक में दिखीं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकन मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका शॉर्ट प्रिंटेड फ्रॉक ड्रेस में दिख रही हैं। उनका लुक बेहद ग्लैमरस है। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जिसमें मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में पोज दे रही हैं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो के नीचे मलाइका अरोड़ा के प्रशंसक खूब कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, यह तो पूरा अरबाज की तरह दिख रहा है।
3 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, लगता ही नहीं मलाइका इतने बड़े बेटे की मां हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा और बेटा अरहान वार्षिक क्रिसमस लंच में शामिल हुए। इस दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी मौजूद रहीं। अर्जुन कपूर को इस दौरान लाल स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी क्रिसमस के उत्सव की झलक शेयर की है। उन्होंने बेटे का ड्रिंक्स मिक्स करते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में लिखा, शैम्पेन विश और कैवियार ड्रीम्स। मलाइका ने व्यंजनों की एक तस्वीर भी साझा की और इसे कैप्शन दिया, हैप्पीनेस ऑन ए प्लेटर।
गौरतलब है कि अमृता अरोड़ा हाल ही में कोविड-19 से उबरी हैं गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर को अक्सर साथ-साथ घूमते हुए स्पॉट किया जाता है। दोनों ही रिलेशनशिप में हैं। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं कही है। मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।