अभिनेता और निर्माता अरबाज खान अपनी निजी जिंदगी की वजह से मीडिया लाइमलाइट में छाए रहते हैं। अरबाज खान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पति थे लेकिन दोनों का तलाक हो चुका है, जिसके बाद अरबाज खान खुद से 21 साल छोटी इटालियन मॉडल और अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। अरबाज और जॉर्जिया पॉपुलर कपल हैं, लेकिन अक्सर अपने एज गैप की वजह से ट्रोल भी होते हैं। लेकिन अब अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के बारे में खुलकर बात की है।
Arbaaz Khan: खुद से 21 साल छोटी जॉर्जिया को डेट करने पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
हाल ही में, अरबाज खान ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है, जिस पर लोग सवाल उठाने में पीछे नहीं रहते हैं। अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के बारे में कहा, 'वह एक शानदार लड़की है और हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। आप जानते हैं, उसमें जोश और ऊर्जा है। कई बार ऐसा हुआ है कि उसके पॉजिटिव एटीट्यूड से मुझे भी एनर्जी मिली है। लोग एक-दूसरे को एनर्जी देते हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करती है कि आपके जीवन में कौन और किस समय आता है।
यह भी पढ़ें:- Salaam Venky Trailer: दमदार एक्टिंग और इमोशन्स से भरा है 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर, डायलॉग्स जीत लेंगे आपका दिल
अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी के बीच लगभग 21 साल का एज गैप हैं। अपने बीच के इस अंतर के बारे में बात करते हुए अरबाज खान ने कहा, 'हमारे बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है, लेकिन हम दोनों में से किसी ने भी इस अंतर को महसूस नहीं किया है। मैं कभी-कभी उससे पूछता हूं, 'सच में ऐसा है?' जब आप किसी रिश्ते में आते हैं, तो आप बहुत आगे की नहीं सोचते हैं। लेकिन आप जितने लंबे समय तक साथ रहेंगे, तो कुछ सवाल ऐसे सामने जरूर आएंगे, जिनका जवाब देना जरूरी है। मुझे लगता है कि हम अपने जीवन के उस चरण में हैं और सोच रहे हैं कि हम इसे कैसे आगे ले जाना चाहते हैं। अभी मेरे लिए (इसके बारे में) बात करना जल्दबाजी होगी।
यह भी पढ़ें:- Arbaaz Khan: 'सलमान का भाई और मलाइका अरोड़ा के पति के टैग से थी परेशानी...', अरबाज खान का सालों बाद छलका दर्द
बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा हैं, जिसका नाम अरहान है। अपने बेटे के लिए मलाइका और अरबाज अक्सर साथ दिखाई देते हैं। लेकिन निजी जिंदगी में दोनों ही आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज लंबे समय से जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं और मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ अपनी जिंदगी में खुश हैं।