{"_id":"605b1df48ebc3e59176b7e95","slug":"arbaaz-khan-sent-fresh-mango-to-ex-wife-malaika-arora-she-shared-video-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज खान ने पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के लिए भेजे मीठे आम, डिब्बा खोलते ही खुश हो गईं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरबाज खान ने पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के लिए भेजे मीठे आम, डिब्बा खोलते ही खुश हो गईं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 24 Mar 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती और फिगर 47 साल की उम्र में भी देखते ही बनते हैं। बेशक इसके पीछे मलाइका की कड़ी मेहनत और खानपान का विशेष ख्याल रखना जैसी तमाम चीजे हैं। वह योगाभ्यास और व्यायाम को लेकर कई बार फोटोज और वीडियोज भी करती रहती हैं। इसके जरिए अभिनेत्री अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और पल-पल के जरूरी और ताजा अपडेट वे फैंस संग शेयर करती हैं। फैंस भी उनकी नई तस्वीरों पर खूब प्रतिक्रिया देते हैं। फिर चाहे वो अर्जुन कपूर के साथ हो या बेटे अरहान खान को लेकर हो। वे हर मामले में सुर्खियों में आ जाती हैं। अब वे एक बार फिर अपने पूर्व पति अरबाज खान को लेकर चर्चा में हैं।
2 of 5
malaika, arbaaz
- फोटो : Social Media
ये किसी विवाद को लेकर नहीं है, बल्कि तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती और समझदारी को प्रदर्शित करता है। मलाइका ने इसका नजराना अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसको देखकर फैंस एक बार फिर से अरबाज और मलाइका की जोड़ी को याद करने लगे हैं।
3 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
दरअसल, अरबाज ने अपनी पूर्व पत्नी मलाइका को सर्दियों के बाद इस खास मौसम के दिनों में एक विशेष तोहफा भेजा है। लेकिन ये कोई हीरे-सोने का गहना नहीं, न ही कोई गाड़ी-बंगला है। बल्कि सबके मुंह में पानी ला देने वाला फलों का राजा आम है। उन्होंने एक डिब्बा भरकर मलाइका के लिए ताजे-मीठे आम भेजे हैं, जिसका डिब्बा खोलते ही अभिनेत्री खुश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arbaaz Khan, Malaika Arora
- फोटो : social media
अरबाज द्वारा भेजे गए आम का रील वीडियो मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर उनका शुक्रिया अदा किया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘इस ताजे आम के लिए अरबाज खान और आम वाला को धन्यवाद। इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
बता दें कि एक जमाने में आइटम सॉन्ग की मशहूर डांसर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और सलमान खान के भाई अरबाज खान पति-पत्नी थे। 1998 में हुई शादी के बाद कई साल एक साथ गुजार चुके जोड़े ने 2017 में तलाक ले लिया था। हालांकि, मलाइका ने कभी इसपर खुलकर नहीं बोला। सिर्फ यही पता चला कि दोनों एक साथ खुश नहीं थे। मलाइका और अरबाज का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।