केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है लेकिन सभी की निगाहें शादी के बाद पहली बार खेल के मैदान में उतरे विराट कोहली पर रहीं। इस दौरान अनुष्का शर्मा लगातार विराट और भारतीय टीम को चीयर करती दिखीं। मैच खत्म होने के बाद अनुष्का वापस भारत लौट आईं हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
विराट के सस्ते में OUT होते ही Troll हुईं अनुष्का, मुंबई लौटीं तो ये बोलीं 'गब्बर' की पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद अनुष्का ने क्रिकेटर्स की पत्नियों के साथ वक्त बिताया। उन्होंने कईयों से दोस्ती भी कर ली तभी तो जब वो भारत वापस लौटने वाली थीं सभी उन्हें मिस कर रहे थे। शिखर धवन की पत्नी आयशा ने अनुष्का के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा- मैं अपनी ट्रेनिंग पार्टनर को मिस करूंगी।' आयशा ने अनुष्का के साथ जिम की एक फोटो शेयर की। आयशा ने इसका कैप्शन दिया, 'जो दोस्त साथ में ट्रेनिंग करते हैं, वो हमेशा साथ रहते हैं। अपनी ट्रेनिंग पार्टनर अनुष्का को बहुत मिस करेंगे।'
A post shared by Aesha Dhawan (@aesha.dhawan5) on
इससे पहले, टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब हुई। दक्षिण अफ्रीका के 286 रन के जवाब में खेलने उतरे भारतीय कप्तान विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जैसे ही विराट आउट हुए ट्विटर पर यूजर्स ने अनुष्का शर्मा को निशाने पर ले लिया।
ये ट्रोलर्स विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'विराट पूरी सीरीज में कम रन बनाएगा और इस दौरान गालियां अनुष्का शर्मा खाएंगी।'
Sach toh yeh hai ki puri series mein #ViratKohli kam run banyega...
Yesterday Virat bhaiya realized that Playing against SA bowlers in SA Condition is not as easy as playing against Anushka Sharma.😢
Aur puri series mein gaaliyan #AnushkaSharma khaayegi.
Maano yaa naa maano India in Overseas is flop.🙏#SAvIND
हालांकि, कई लोगों ने अनुष्का का समर्थन भी किया और लिखा कि 'ट्रोल करना आसान है लेकिन खेलना मुश्किल है। अगर विराट नहीं खेल पा रहे हैं तो उसके लिए अनुष्का जिम्मेदार कैसे।'
All Indian cricket fans,
Why the hell do we forget that cricketors are also human, they do have a private life.. Stop trolling @AnushkaSharma for @imVkohli failure on the field. Respect the lady.. She was there just to support her hubby #INDvSA