बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। बता दें कि दोनों मां-बेटी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का साथ देने यहां पहुंचे हैं। विराट कोहली मौजूदा समय में भारत में ही हैं और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। जिसके लिए अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ विराट का समर्थन करने पहुंची हैं।
2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : Social Media
बता दें कि इससे पहले विराट कोहली कुछ समय तक पैटर्निटी लीव पर थे और अब उन्होंने शानदार कमबैक किया है। वहीं दूसरी तरफ विराट और अनुष्का के फैंस को उम्मीद है कि अब वो शायद उनकी बेटी वामिका की पहली झलक देख पाएंगे। विराट अनुष्का ने अभी तक अपनी बेटी की स्पष्ट तस्वीर साझा नहीं की है।
3 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : instagram/anushkasharma
हालांकि मैच के पहले दिन यानी 24 फरवरी को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्टेडियम में नजर नहीं आईं लेकिन उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो आने वाले दिनों में स्टेडियम में मौजूद होंगी। बता दें कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से ही हुई है और अनुष्का भी इसी दिन अहमदाबाद पहुंची थीं इसलिए उनके फैंस का कहना है कि मैच के पहले दिन न सही लेकिन आने वाले दिनों में जरूर नजर आएंगी।
4 of 5
अपने बच्चे के साथ पहली बार विराट-अनुष्का
- फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma
अनुष्का ने 11 जनवरी को अपनी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका रखा है। पिता बनने की खुशी विराट कोहली ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फैंस के साथ साझा की थी। जिसमें उन्होंने अपील की थी कि इस समय उन्हें थोड़ी प्राइवेसी चाहिए और साथ ही कहा था कि उनकी बेटी की तस्वीरें ना क्लिक करें। हालांकि विरुष्का ने कुछ समय बाद ही गोद में अपनी बेटी को लिए हुए तस्वीर साझा की और नाम का खुलासा किया था।
5 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट अनुष्का की जोड़ी की लोग हमेशा ही सराहना करते हैं। यह बात विराट ने साबित भी की है। दरअसल, बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अनुष्का के लिए कहा था कि 'मैं और अनुष्का शर्मा हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते है। हमें साथ रहने के लिए कोई वजह की जरूरत नहीं होती है। मैंने ये महसूस किया है कि हमारी जिंदगी में कितनी भी उतार-चढ़ाव आ जाए लेकिन फिर भी हम हमेशा एक-दूसरे के साथ ही होते हैं।'