अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'हड्डी' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'रमन राघव 2.0' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कास्ट करने के बाद 'हड्डी' में भी फिल्ममेकर ने नवाज पर दांव खेला है। साथ ही अनुराग भी इसमें अभिनय करते नजर आए हैं। इसी कड़ी में अब अनुराग ने नवाजुद्दीन की तारीफों के पुल बांधे हैं। साथ ही उनके साथ काम करने को आरामदायक बताया है। फिल्ममेकर ने यह भी उल्लेख किया कि कैसे अभिनेता को गलत समझा जाता है।
2 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग कश्यप ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म 'हड्डी' पर बातचीत की। साथ ही बताया कि वह कभी भी उस दुनिया का हिस्सा नहीं रहे, जिसे निर्देशक अक्षत अजय शर्मा ने बनाया था। उन्होंने कहा कि वह फिल्म में एक घृणित किरदार निभा रहे हैं, जिसमें नवाज एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में हैं। नवाजुद्दीन के बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता ने कहा, 'वह भी एक बेहद गलत समझे जाने वाले व्यक्ति हैं। इसके अलावा जो कुछ भी है... दुनिया आपको कई चीजों के लिए देखती है। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपना बचाव नहीं करते, वह हमेशा चुप रहते हैं।'
3 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन पर अपने विचार साझा करते हुए अनुराग कश्यप ने आगे जोड़ा, 'कभी नहीं... वह शायद ही कभी किसी चीज के लिए खड़े होते हैं। प्यार के कारण या किसी भी कारण से या अजीबता के कारण से वह कभी कुछ नहीं बोलते। लेकिन जब वह ऐसा करते हैं, तो इससे वास्तव में फर्क पड़ता है, लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता है। हालांकि, मैं उन्हें अंदर से बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, इसलिए मेरे दिल में उनके लिए बहुत खास जगह है।' अनुराग ने कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है।
Shilpa Shetty: मृत पैदा हुई थीं शिल्पा शेट्टी, अपने जन्म से जुड़ी घटना बता अभिनेत्री ने सबको दिया झटका
4 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी हो कि हाल के दिनों में नवाजुद्दीन की निजी जिंदगी और उनकी शादी पर खूब चर्चा हुई है। वह फिलहाल अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी से तलाक के दौर में हैं, जिन्हें हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा गया था। एक इंटरव्यू में, अनुराग कश्यप ने खुलासा किया कि जब वह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बना रहे थे, तो उन्हें लोकेशन पाने के लिए अपने भाई अभिनव कश्यप के नाम का इस्तेमाल करना पड़ा क्योंकि उन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'दबंग' के साथ एक सुपर हिट फिल्म दी थी।
Vivan-Karishma: दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद विवान-करिश्मा की राहे हुईं अलग, एक्ट्रेस ने बताई वजह
5 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर के शुरुआती चरण को याद करते हुए जब उन्होंने विभिन्न फिल्मों की स्क्रिप्ट और संवाद लिखने के बाद एक निर्देशक के रूप में शुरुआत की थी, अनुराग ने अपने पॉडकास्ट साइरस सेज पर साइरस ब्रोचा को बताया, 'शुरुआत में, यह बहुत मुश्किल था क्योंकि लोग मेरी फिल्मों को समझ नहीं पाते थे।' इतना ही नहीं अनुराग ने यह भी बताया था कि खुद उनके माता-पिता ने उनसे कह दिया था कि वह बाकियों की तरह फिल्में क्यों नहीं बनाते।