कोरोना की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में शुरू हुए आंशिक लॉकडाउन में अब सबसे ज्यादा दिक्कत रियलिटी शोज की शूटिंग को लेकर होने वाली है। 30 अप्रैल तक लगे आंशिक लॉकडाउन के बीच बहुत ही सतर्क होकर धारावाहिकों की शूटिंग हो रही है। ऐसे ही एक रियलिटी शो के सेट पर देखने को मिला एक आठ साल की बच्ची का कमाल, जिसे देखकर आप भी वाह किए बिना रह नहीं पाएंगे।
2 of 5
ईशा मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैसा कि आप जानते ही हैं किड्स रियलिटी शो सुपर डांसर इस बार नचपन का त्यौहार मना रही है। देश भर से आए कंटेस्टेंट्स ने ऑडीशन राउंड में ही जजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शो की शूटिंग के दौरान देखने को ये भी मिला कि ऑडिशन राउंड में भी एक से बढ़कर एक टैलेंट वाले बच्चे पहुंचे हैं। इस वीकेंड ये सभी सुपर डांसर टॉप 13 में जगह बनाने के लिए मुकाबला करते दिखने वाले हैं।
3 of 5
ईशा मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिस वक्त हम इस शो के सेट पर पहुंचे तो वहां दिल्ली की आठ वर्षीया ईशा मिश्रा का ऑडिशन चल रहा था। ईशा ने 'तू तू तू तू तू तारा' गाने पर जो झूमकर दिखाया तो निर्णायक मंडल भी झूमता ही नजर आया। शिल्पा इस नन्हीं कलाकार से बोलीं, "आप बहुत अच्छे एक्सप्रेशंस देती हैं और बहुत बढ़िया डांस करती हैं। बस आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत है।" गीता कपूर ने कहा कि यदि ईशा को सही गाइडेंस मिले तो वो सब पर छा जाएंगी।
4 of 5
ईशा मिश्रा और अनुराग बासु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन जब बारी अनुराग बासु की आई तो उनको तो अंदाज ही निराला है। वह ईशा से बोले, "आपके बिल्कुल मिनी गोविंदा जैसी हो। बस आपको गाइड करने के लिए एक कोरियोग्राफर की जरूरत है, लेकिन यह बात तो साफ है कि आप एक अच्छी डांसर हैं और आपको डांस बहुत पसंद हैं।” हमने ईशा के बारे में अनुराग बासु से अलग से बात की तो वह बोले कि इसे देखकर तो उनके अंदर का बच्चा भी जाग गया है। फिर थोड़ी देर के ब्रेक के बाद वह ईशा के साथ स्टेज पर नजर आए, दोनों ने मिलकर 'गलती से मिस्टेक' गाने पर शानदार डांस भी किया।
5 of 5
ईशा मिश्रा और अनुराग बासु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुराग बासु की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लूडो’ की काफी तारीफ हुई है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव वाली कहानियों को दर्शकों ने काफी तारीफ भी की लेकिन ईशा के साथ डांस करने के लिए उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का ही गाना क्यों चुना, ये पूछे जाने पर वह बस मुस्कुरा कर रह गए। फिल्म ‘जग्गा जासूस’ बनाने में अनुराग ने पांच साल लगाए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी।