बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म देखने के लिए दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। इस फिल्म का निर्देशन 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। हाल ही में रणबीर ने उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। इससे जुड़ा अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने की संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ, 'एनिमल' में साथ काम करने के अनुभव को बताया अद्भुत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 24 Nov 2023 09:18 AM IST
सार
रणबीर कपूर के साथ-साथ एनिमल की बाकि टीम इस वीडियो में अपने प्रशंसकों और मीडिया के साथ बातचीत करते हुए दिख रही है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी मंच साझा करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन