निर्माता संजय राउतरे की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अंधाधुन' का रीमेक बनने जा रहा है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में वर्ष 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'अंधाधुन' अब तेलुगु भाषा में दिखेगी। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए चुने गए कलाकार हैं तमन्ना भाटिया, नितिन और नाभा नातेश (Nabha Natesh)।
श्रीराम और संजय की फिल्म 'अंधाधुन' चली हैदराबाद, ये मशहूर सितारे करेंगे तेलुगु रीमेक में काम
फिल्म में तमन्ना भाटिया वही भूमिका निभाती हुए नजर आएंगी जो 'अंधाधुन' में तब्बू ने निभाई है। इस किरदार के लिए तब्बू को दर्शकों और समीक्षकों से भारी सराहना मिली है और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन भी मिला। इसी हिसाब से नितिन को आयुष्मान खुराना वाला और नाभा को राधिका आप्टे वाला किरदार अदा करने का मौका मिलने जा रहा।
फिल्म को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसलिए, निर्माताओं ने सभी कलाकारों से बात करके इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत नवंबर से शुरू करना तय किया है। आयुष्मान खुराना की यह फिल्म एक संगीतज्ञ आकाश की कहानी है जो अपनी और दूसरों की खुशी के लिए अलग अलग जगहों पर जाकर संगीत प्रदर्शन करता है। इससे उसे लोगों की खूब दुआएं मिलती हैं।
Announcement :@tamannaahspeaks and @NabhaNatesh on board for #Andhadhun Remake of @actor_nithiin.
Tamannah to reprise Tabu’s role which will be reworked.
Film by #MerlapakaGandhi and
Shoot starts in November. pic.twitter.com/w0ZLFamVPi
दूसरों के लिए आकाश अंधा है लेकिन हकीकत में नहीं। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह एक समय के बड़े कलाकार रहे प्रमोद सिन्हा के यहां व्यक्तिगत तौर पर एक संगीत प्रदर्शन के लिए जाता है और अचानक से वहां पर वह एक लाश देख लेता है। आकाश इसके बारे में बताने की कोशिश करता है लेकिन वह बता नहीं सकता। क्योंकि, वह दूसरों की नजर में अंधा है। फिर इस कहानी में बहुत से अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव आते हैं।
इस फिल्म के लिए अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार और निर्देशक श्रीराम राघवन ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार जीता। बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर के लिए भी इस फिल्म को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आयुष्मान खुराना ने सर्वश्रेष्ठ कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार भी इसी फिल्म के लिए जीता है।
पढ़ें: इलाज के लिए जाने से पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे संजय दत्त, यशराज फिल्म्स का बड़ा प्रोजेक्ट