फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA 2022: आईफा के ग्रीन कार्पेट पर बी टाउन के सितारों का जलवा, देखें किस अंदाज में पहुंचे आपके पसंदीदा सितारे

Sat, 04 Jun 2022 11:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 04 Jun 2022 11:20 PM IST
सार

IIFA 2022: आईफा के ग्रीन कार्पेट पर बी टाउन के सितारों का जलवा, देखें किस अंदाज में पहुंचे आपके पसंदीदा सितारे

विज्ञापन
Ananya Pandey Sharvari Wagh salman khan vicky kaushal arrives at IIFA 2022 green carpet Celebrities look
आईफा की ग्रीन कार्पेट पर पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अबू धाबी के यस आइलैंड में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) का आगाज हो चुका है। तीन दिन तक आयोजित होने वाले इस इवेंट का आज आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज विजेताओं के नाम की घोषणा होने के साथ ही बॉलीवुड के सभी सितारे जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बी टाउन के सितारों ने आईफा की ग्रीन कार्पेट पर जलवा बिखेरा। चलिए तस्वीरों के जरिए देखते हैं आपके पसंदीदा सितारे किस अंदाज में आईफा में पहुंचे। 

Ananya Pandey Sharvari Wagh salman khan vicky kaushal arrives at IIFA 2022 green carpet Celebrities look
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनन्या पांडे
अपने लुक्स को लेकर अनन्या पांडे अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस बार आईफा के लिए उन्होंने एकदम देसी लुक अपनाया, जिसे फैंस भी पसंद कर रहे हैं। आईफा की ग्रीन कार्पेट पर अनन्या पांडे सफेद रंग की शिमरी साड़ी में पहुंचीं। उनके लुक को उन्होंने लाइट मेकअप और वैवी कर्ल्स के साथ कंप्लीट किया। वहीं, आईफा में पहली बार अनन्या पांडे परफॉर्म करती हुई भी नजर आएंगी।

Ananya Pandey Sharvari Wagh salman khan vicky kaushal arrives at IIFA 2022 green carpet Celebrities look
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शरवरी वाघ
बंटी और बबली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शरवरी भी आईफा के मेन इवेंट के लिए पहुंच चुकी हैं। शरवीर ग्रे कलर के बहुत ही खूबसूरत गाउन में यहां पहुंचीं, जिस पर पर अलग-अलग तरह के डिजाइन बने हुए थे। अपने इस लुक में वह काफी स्टनिंग लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Pandey Sharvari Wagh salman khan vicky kaushal arrives at IIFA 2022 green carpet Celebrities look
दिव्या खोसला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिव्या खोसला
एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला हमेशा से ही अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। आईफा की ग्रीन कार्पेट पर दिव्या सफेद रंग की ऑफ शोल्डर आउटफिट में पहुंचीं। इस दौरान वह बेहद गॉर्जियस दिखाई दे रही थीं। उन्होंने अपने गले में एक नेकलेस और हाथ में ब्रेसलेट पहना हुआ है।

विज्ञापन
Ananya Pandey Sharvari Wagh salman khan vicky kaushal arrives at IIFA 2022 green carpet Celebrities look
अमृता खानविलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमृता खानविलकर
मराठी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में आईफा की ग्रीन कार्पेट पर पहुंचीं। वह ब्लैक कलर के बॉडी हगिंग डीप नेक गाउन में नजर आईं, जिसके ऊपर सिल्वर कलर का बो शेप्ड बेल्ट लगा हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed