अनन्या पांडे अपने फैशन सेंस को लेकर अकसर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अप्रूवा मेहता के 50वें जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी का आयोजन हुआ। पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी में आई अनन्या पांडे ने सी थ्रू गाउन पहना था। उनका यह लुक वायरल हो गया और वह ट्रोल्स के निशान पर आ गईं।
2 of 5
अन्नया पांडे और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अनन्या पांडे ने एक ब्लैक कलर का सी थ्रू गाउन पहना था। यह गाउन कुछ हद तक मलाइका के गाउन जैसा था, जो मलाइका ने फरहान अख्तर और शिबानी की शादी की पार्टी में पहना था। अपने उस लुक के लिए मलाइका को भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ दिनों बाद ही अन्नया ऐसी ही गाउन में दिखीं और ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।
3 of 5
अन्नया पांडे और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार नहीं था कि अनन्या पांडे मलाइका अरोड़ा के स्टाइल को कॉपी करती नजर आई थीं। इससे पहले भी वह मलाइका की तरह जींस टॉप में दिखी थीं। मलाइका ने ब्लू कलर की जींस के साथ ऑरेंज ब्रालेट और सफेद स्नीकर पहना था। वहीं, ऐसे ही ऑरेंज ब्रालेट और ब्लू जींस में अनन्या को भी देखा गया था। अन्नया ने भी सफेद शूज ही पहने थे। दोनों के लुक में फर्क सिर्फ इतना था कि अनन्या ने अपने बाल खुले रखे थे और मलाइका ने बन बना रखा था।
4 of 5
अन्नया पांडे
- फोटो : Instagram @ananyapanday
अनन्या के इस लुक को किसी ने सराहा, तो कुछ को यह एकदम पसंद नहीं आया और उन्होंने अनन्या की तुलना उर्फी जावेद से कर दी। लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उर्फी और अनन्या का फैशन डिजाइनर एक ही है। कई यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि यह लोग हॉलीवुड की कॉपी करने पर तुले हैं, यह फैशन डिजास्टर है। वहीं, एक ने तो आरआईपी फैशन तक लिख दिया।
5 of 5
अन्नया पांडे
- फोटो : Instagram
अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से की थी। इसका बाद वह ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आईं। अभी हाल ही में उनकी ‘गहराइयां’ फिल्म रिलीज हुई, जिसे कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था।