Anant Ambani-Radhika Engagement: अनंत-राधिका की सगाई के बाद एंटीलिया में जश्न, बॉलीवुड सितारों का दिखा मेला
इस दौरान उनके साथ आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी भी नजर आए। पार्टी में रणबीर और अयान ब्लैक आउटफिट में दिखे। वहीं, आलिया नीले कलर की ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। मां बनने के बाद यह पहला मौका था जब आलिया फैमिली से बाहर किसी समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं। दोनों के अलावा इस पार्टी में जान्हवी कपूर भी नजर आईं।
Pathaan Controversy: 'पठान' के समर्थन में आए सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, बोले- रंगों की वजह से कभी...
एंटीलिया में एक्ट्रेस गुलाबी साड़ी पहनकर पहुंची थीं। ट्रेडिशनल लुक में जान्हवी बहुत सुंदर नजर आ रही थीं। अपने इस लुक की वजह से उन्होंने सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। अनंत अंबानी के सगाई का जश्न मनाने के लिए एंटीलिया को भव्य तरीके से सजाया गया था। इस बहुमंजिला इमारत में हर तरफ केवल सुंदर लाइट ही नजर आ रही थीं।
Anupam Mittal: अनुपम मित्तल ने अशनीर ग्रोवर पर किया कटाक्ष! बोले- अपमानित करने वाला शार्क टैंक की सीट पर...
बता दें कि अनंत अंबानी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं उन्होंने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह ऑयल-टू-टेलीकॉम-टू-रिटेल समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऊर्जा व्यवसाय के प्रमुख हैं। अनंत जियो प्लेटफॉर्म्स, समूह की दूरसंचार और डिजिटल कंपनी और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में भी हैं। वहीं राधिका मर्चेंट एनकॉर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक हैं।
Love Story: उस रात की एक गलती बनी अक्षय-रवीना के रिश्ते की 'कब्रगाह', शादी तक पहुंचने के बाद टूट गया था रिश्ता