अजय देवगन के पिता वीरू देवगन के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं । वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर जाने जाते थे । उन्होंने ही अपने बेटे अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था। वीरू देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे । 27 मई को उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ ।
2 of 7
ajay devgn ,veeru devgan , Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala
वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में पूरा बच्चन परिवार, रानी मुखर्जी, सनी देओल, शाहरुख खान समेत कई सितारे पहुंचे थे । वीरू के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं । अमिताभ बच्चन और वीरू देवगन अच्छे दोस्त थे । उनके निधन से बिग बी को झटका लगा है ।
3 of 7
ajay devgn
- फोटो : Twitter
वीरू देवगन के पार्थिव शरीर को अग्नि देने के बाद अमिताभ बच्चन कुछ देर तक वहीं बैठ उन्हें निहारते रहे । अजय देवगन भी उनके साथ बैठे नजर आए । अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को गले लगाकर संभाला । बिग बी ने वीरू देवगन के लिए एक ब्लॉग भी लिखा । उन्होंने वीरू देवगन के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया ।
4 of 7
kajol aishwarya rai
- फोटो : social media
अमिताभ लिखते हैं, "मैं उनसे पहली बार राजस्थान के एक छोटे से गांव पोशीना में मिला था । मुझे याद है मेरी फिल्म रेशमा और शेरा की । जब खन्ना साहेब (वीरू देवगन) डमी के साथ एक्शन सीन का रिहर्सल कर रहे थे । सीन में सुनील दत्त साहब फिल्म के लीड हीरो थे, जिन्हें गांव के निगेटिव किरदार से पिटना था । वो लीडिंग मैन की तरह सीन को कर रहे थे ।'
5 of 7
amitabh bachchan
- फोटो : social media
सीन को लेकर अमिताभ ने लिखा, 'मुझे अच्छी तरह याद है, रेत में शूटिंग के दौरान खन्ना साहब कितने दर्द में शूटिंग कर रहे थे । उनके चेहरे का वो दर्द याद है, लेकिन वो लगातर डमी के साथ सीन रिहर्सल पूरे परफेक्शन के साथ कर रहे थे । फिर एक दिन हमने उन्हें (वीरू देवगन) खो दिया । वीरू देवगन बहुत ही शानदार एक्शन डायरेक्टर रहे । जिन्होंने एक्शन में नए नए तरह का इनोवेशन किए ।'