सामंथा प्रभु की पहली हिंदी थियेटर रिलीज ‘यशोदा’ के लिए उनके प्रशंसकों का उत्साह बीते कई हफ्तों से छलांगे मा रहा है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। और, इस बीच खबर ये आ गई है कि ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सामंथा की ये पहली फिल्म होगी जो हिंदी में डब होकर मूल फिल्म के साथ ही रिलीज होगी।
2 of 4
सामंथा रूथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ में अपने गाने 'ऊ अंटावा' की ब्लॉकबस्टर सफलता के साथ सामंथा के गानों के व्यूज उत्तर भारतीय दर्शकों के बीच यूट्यूब पर अप्रत्य़ाशित तरीके से बढ़े हैं। उनकी निर्माणाधीन फिल्मों के निर्माताओं तक पहुंच रहे उनके गानों और उनकी डब फिल्मों के आंकड़ों ने उनके लिए कमाई की एक नई राह खोल दी है। और, इसी के चलते फिल्म ‘यशोदा’ के निर्माताओं ने इस फिल्म को तेलुगू के अलावा सीधे हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म को तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जा रहा है।
3 of 4
अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी भाषी क्षेत्रों में सामंथा प्रभु की लोकप्रियता बढ़ाने में राज और डीके की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' ने भी खासी अहम भूमिका निभाई है। सामंथा की फिल्म ‘यशोदा’ का फर्स्टलुक आने के बाद से ये ही फिल्म काफी चर्चा में हैं और अब इसके हिंदी में रिलीज होने की खबर ने इस दिन रिलीज हो रही हिंदी फिल्मों अमिताभ बच्चन स्टारर ‘ऊंचाई’, डांस हॉरर फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ और एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘थाई मसाज’ के निर्माताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। ये सारी फिल्में 11 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं, इसी दिन हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वकांडा फॉरएवर’ भी रिलीज होगी।
4 of 4
सामंथा रूथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘यशोदा’ का ट्रेलर 27 अक्तूबर को रिलीज होगा। इससे पहले फिल्म के निर्माता दर्शकों को यशोदा से परिचित कराने के लिए फिल्म टीजर रिलीज कर चुके हैं। इस टीजर में सामंथा एक एक गर्भवती महिला का किरदार निभाते दिखी थीं। सामंथा के साथ फिल्म में वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।