अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट 10 जून की रात को हैक कर लिया गया। पाकिस्तान समर्थित तुर्की के टर्किश साइबर आर्मी 'अयिल्दिज टिम' ने इसकी जिम्मेदारी ली है। अमिताभ के ट्विटर अकाउंट से तुर्की और पाकिस्तान से जुड़े संदेश पोस्ट किए गए। हैकर्स ने अमिताभ के ट्विटर अकाउंट का प्रोफाइल-बायो भी बदल दिया था। अमिताभ की प्रोफाइल फोटो की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी। साथ ही लिखा- 'एक्टर... चलो, कुछ लोग अब भी ऐसा कह रहे हैं। पाकिस्तान को प्यार।' हैक करने के अगले ही दिन अमिताभ बच्चन के अकाउंट को रिकवर कर लिया गया।
2 of 6
Game Over
- फोटो : amar ujala
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार तापसी पन्नू की फिल्म गेम ओवर रिलीज हुई। फिल्म को तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया। पूरी फिल्म तापसी पन्नू के कंधे पर है। पहले दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो इसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया और महज 38 लाख का कारोबार ही कर पाई। वहीं इस हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एमआईबी इंटरनेशनल भी कुछ खास नहीं कर पाई और करीब 3 करोड़ के आस-पास बिजनेस किया।
3 of 6
Anand Kumar
- फोटो : social media
बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी फिल्म सुपर 30 लगातार विवादों में है। दरअसल, आनंद कुमार के खिलाफ आईआईटी गुवाहाटी के 4 छात्रों ने केस दर्ज कराया है। खबरों की मानें तो अविनाश बरो, बिकाश दस, मोंजित डोले और धनीराम ताव का आरोप है कि आईआईटी में 26 बच्चों को एडमिशन दिलाने का आनंद कुमार का दावा झूठा है।
4 of 6
esha deol
- फोटो : social media
10 जून को एशा देओल के घर एक नन्हीं परी आई है। दोबारा मां बनने की खुशी एशा ने अपने फैंस के साथ शेयर की और बताया कि बेटी का नाम मिराया तख्तानी है। दोबारा नानी बनने के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और तुरंत बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे।
5 of 6
girish karnad
- फोटो : social media
एक्टर, डायरेक्टर और राइटर गिरीश रघुनाथ कर्नाड का 81 की उम्र में 10 जून को निधन हो गया। गिरीश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अंतिम संस्कार बेहद साधारण तरीके से किया गया। यहां कोई वीआईपी नहीं पहुंचा।