{"_id":"5d05af0a8ebc3e68ad56e709","slug":"kartik-aaryan-visits-golden-temple-with-his-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग से समय निकालकर कार्तिक आर्यन पहुंचे स्वर्ण मंदिर, हाथ जोड़े हुए एक्टर की तस्वीर हुई वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग से समय निकालकर कार्तिक आर्यन पहुंचे स्वर्ण मंदिर, हाथ जोड़े हुए एक्टर की तस्वीर हुई वायरल
Sun, 16 Jun 2019 08:23 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
kartik aaryan
- फोटो : social media
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग कर रहे हैं । अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कार्तिक आर्यन गोल्डन टेंपल पहुंचे । स्वर्ण मंदिर में माथा टेकते हुए कार्तिक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इस दौरान कार्तिक आर्यन का परिवार भी उनके साथ था ।
kartik aaryan
- फोटो : social media
फिल्म के अलावा कार्तिक, सारा अली खान के साथ नजदीकियों के चलते भी चर्चा में हैं । पिछले दिनों ईद के मौके पर कार्तिक, सारा अली खान के साथ मस्जिद गए थे । इस दौरान दोनों ने अपना चेहरा ढका हुआ था ताकि कोई इन्हें पहचान ना पाए। मस्जिद के बाहर से सारा और कार्तिक की तस्वीर भी सामने आई थी ।
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : Instagram
इस फोटो को कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था । इसके अलावा सारा और कार्तिक को साथ में फोटो खिंचवाते, जिम जाते और कार में घूमते-फिरते देखा जाता है । दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन बॉलीवुड गलियारों से इनके अफेयर की खबरें आ रही हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Kartik_kriti_ananya (@kartik_kriti_fanclub) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : social media
कार्तिक ने एक और वीडियो शेयर किया है । इसमें कार्तिक, सारा और अपनी फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ खिचड़ी का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, 'खिचड़ी और देसी घी ही हमारी सेहत का राज है।'
विज्ञापन
Kartik Aaryan Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
'लव आजकल 2' के अलावा कार्तिक के पास फिल्म 'पति-पत्नी और वो' भी है । इस फिल्म में कार्तिक, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे । इससे पहले कार्तिक की फिल्म 'लुका-छुपी', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'प्यार का पंचनामा' हिट हुई हैं ।