कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लॉकडाउन का एलान कर दिया। अब लोगों को 21 दिनों तक अपने घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच कई लोग लगातार सोशल मीडिया पर जागरुकता फैलाने की कोशिश में जुटे हैं। बॉलीवुड सितारे भी इसमें बिलकुल पीछे नहीं हैं। खासकर अभिनेता अमिताभ बच्चन लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने ट्विटर के जरिए एक सुझाव शेयर किया। अमिताभ ने बताया कि अगर देश में कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज करने के लिए अस्पतालों की कमी होती तो उसे कैसे पूरा किया जा सकता है।
कोरोना संक्रमितों के लिए अस्पताल की कमी होने पर क्या करे सरकार? अमिताभ बच्चन ने शेयर किया आइडिया
दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक कमेंट का स्नैप शॉट शेयर किया है। यह कमेंट उनकी किसी इंस्टाग्राम पोस्ट पर आया था। इस कमेंट में अस्पतालों की कमी को पूरा करने का आइडिया लिखा हुआ है। इसे शेयर करते हुए अमिताभ ने ट्वीट किया, 'एक कमेंट के रूप में मेरे इंस्टा पर दिया गया सबसे उपयोगी विचार।'
T 3481 - A most useful idea given on my Insta as a comment :
🙏🇮🇳👏 pic.twitter.com/iV0Ikcs4oV
क्या लिखा है कमेंट में?
इस कमेंट में लिखा है, 'एक आइडिया जो सभी सरकारी प्रशासन को भेजा जा सकता है। लॉकडाउन के चलते इस वक्त सभी रेल सर्विस खड़ी हुई हैं। रेल की बोगियां भी वहीं खड़ी हैं। हर बोगी में 20 कमरे हैं जिन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। 3000 रेलों के हिसाब से 60 हजार कमरों में लोगों को आइसोलेशन में रखा जा सकता है। अस्पताल ना होने से ये तो बेहतर है।'
घर में अपना ख्याल रख रहे हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने हाल ही एक तस्वीर शेयर की जो उन्होंने जिम की खींची थी। अपनी इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'जिम करते रहिए...अपना रेसिस्टेंस बढ़ाइए... फाइट फाइट फाइट।' इस तस्वीर में अमिताभ जिम आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उनके पीछे जिम वेट्स, ट्रेडमील के अलावा और भी कई इक्विपमेंट्स दिख रहे हैं।
अमर हो गए रामानंद सागर की 'रामायण' के ये 10 किरदार, 33 साल बाद ऐसे दिखते हैं राम-सीता और लक्ष्मण