देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। इस महामारी का शिकार अब तक कई लोग हो चुके हैं। यहां तक कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार भी इस वायरस से नहीं बच पाया। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनकी पोती आराध्या ने उन्हें कोरोना का असली मतलब बताया है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter @SrBachchan
अमिताभ बच्चन लगातार लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए कई राय दे रहे हैं। अमिताभ लोगों को इसके प्रति सचेत रहने की सलाह भी दे रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो अमिताभ बच्चन लोगों को कोरोना वायरस से सचेत कर रहे हैं, उन्हें खुद उनकी पोती आराध्या ने इस वायरस के सिलसिले में एक खास बात बताई थी।
3 of 5
आराध्या और अमिताभ बच्चन
- फोटो : फाइल फोटो
एक शो के दौरान ये बात खुद अमिताभ बच्चन ने बताई है। उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी पोती आराध्या ने उनका कोरोना की तरफ देखने का नजरिया हमेशा के लिए बदल दिया था। अमिताभ ने बताया, 'आराध्या ने मुझे बताया था कि कोरोना का मतलब जरूर ताज होता है, लेकिन अगर इस शब्द को ध्यान से समझें तो इसका मतलब निकलता है- 'करो ना'।'
4 of 5
अमिताभ, अभिषेक, आराध्या
- फोटो : फाइल फोटो
आगे अमिताभ ने बताया कि, 'आसान शब्दों में आपको ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे इस खतरनाकर वायरस को फैलने का मौका मिले। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने से लेकर खांसते समय मुंह ना ढकने तक, ऐसे सभी कामों से बचना चाहिए जिससे हम कोरोना की इस लड़ाई में अपना योगदान दे सकें।'
5 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि खुद आराध्या भी पूरे बच्चन परिवार के साथ कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। बच्चन परिवार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन सभी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद सभी का कई दिनों तक इलाज चला। हालांकि सभी ने इस महामारी का डटकर मुकाबला किया और इसे हरा ही दिया।
पढ़ें: सोशल मीडिया पर यूजर ने कहा 'अमिताभ की वजह से काम कर रहे हो', अभिषेक बोले- 'बख्श दो महाराज'