फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक के 'शहंशाह' बने अमिताभ बच्चन, ट्विटर से लगाई गुहार तो यूजर्स ने लगा दी क्लास

Fri, 18 May 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan most engaging bollywood actor on facebook
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन अब सोशल मीडिया साइट फेसबुक के भी शहंशाह बन चुके हैं। दरअसल बिग बी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टर हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुए एक सर्वे में हुआ है। इस सर्वे को ट्रेंड्स इंडिया द्वारा करवाया गया है।


 
amitabh bachchan most engaging bollywood actor on facebook
अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए
सर्वे में अमिताभ बच्चन 100 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं और उनके पेज को 3.44 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। वहीं उनके बाद नंबर आता है बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान का। उन्हें इस सर्वे में 95 अंक मिल हैं। इस सूची में 68 अंकों के साथ शाहरुख खान तीसरे, जबकि 52 अंकों के साथ रणवीर सिंह चौथे नंबर पर हैं। 

 
amitabh bachchan most engaging bollywood actor on facebook
अमिताभ बच्चन
फेसबुक पर बादशाहत काबिज करने के बाद बिग बी की नजर अब ट्विटर पर हैं और इसके लिए उन्होंने ट्विटर से गुहार भी लगाई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'येस, अब ट्विटर क्या आप दया कर सकते हैं?' हालांकि उनकी इस गुजारिश के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan most engaging bollywood actor on facebook
Amitabh Bachchan
एक यूजर्स ने लिखा है, 'दादाजी के फॉलोअर्स बढ़ाओ ट्विटर वालों।' दूसरे यूजर्स ने लिखा, 'सुनते ही नहीं दादा जी की कोई।' एक अन्य ने लिखा है, 'ऐसे फॉलोअर्स के लिए कौर रोता है?' वहीं एक लिखता है, 'अपने पनामा वाले फैन को बोलो की फॉलोअर्स बढ़ा दे।'

 
विज्ञापन
amitabh bachchan most engaging bollywood actor on facebook
Amitabh Bachchan
बता दें कि स्कोर ट्रेंड्स इंडिया एक वैश्विक मीडिया टेक कंपनी है। स्कोर ट्रेड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल ने एक बयान में कहा, 'अमिताभ बच्चन के पक्ष में फेसबुक पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता काम कर गई।' 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed