अमिताभ बच्चन को शुक्रवार की देर रात मुंबई के नानावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें कार से घर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी साथ थे। अमिताभ बच्चन ने सफेद और लाल रंग का जैकेट पहना था। उन्होंने सिर पर टोपी भी लगा रखी थी।
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
77 वर्षीय अमिताभ बच्चन मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। जानकारी के मुताबिक, अमिताभ के आंतों में दिक्कत थी। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें जैसे ही आईं फैंस लगातार ठीक होने की दुआएं करने लगे हालांकि इस दौरान भी वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे। अमिताभ ठीक होने के बाद जैसे ही घर लौटे उन्होंने अपने ब्लॉग पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
पोस्ट के साथ अमिताभ ने कई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें कुछ तस्वीरें उनके घर के बाहर की हैं जब फैंस उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा अमिताभ ने पोती आराध्या के साथ भी कई तस्वीरें शेयर कीं हैं जिसमें वो आराध्या के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।
4 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : ani
पोस्ट में अमिताभ ने कहा कि सभी की निजता का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने लिखा- 'बीमारी और इलाज निजी चीजें हैं। इसका उल्लंघन गलत है। इसका सम्मान करिए। दुनिया में हर चीज बिकने के लिए नहीं होती है। सभी को मेरा प्यार और आभार। उन सभी के लिए जो देखभाल पर विचार करते हैं, जो चिंता करते हैं और मेरे लिए प्रार्थना करते हैं, शुक्रिया।'
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Facebook
अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के व्यस्त कलाकारों में शुमार हैं। उनकी आने वाली फिल्में हैं- 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड' और 'चेहरे'। तीनों ही फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ वह चर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रहे हैं। इस फिल्म का कुछ हिस्सा अगले महीने नवंबर में शूट होगा।
इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं 'सांसद' सनी देओल, नामांकन के दौरान हुए थे कई खुलासे