फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: बिग बी की सिफारिश पर इंदिरा गांधी ने लगाया था प्रेस पर बैन? बिग बी ने दी थी यह सफाई

Tue, 11 Oct 2022 11:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: When Media banned Big B for fifteen years due to this reason
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। इसके पीछे बिग बी की मेहनत और लगन है। 80 वर्ष की उम्र में भी वह सक्रिय हैं। फिल्मों और छोटे पर्दे दोनों जगह उनकी उपस्थिति दर्ज है। प्रशंसक अमिताभ बच्चन की फिल्मी और निजी जिंदगी में खूब दिलचस्पी रखते हैं। उनसे जुड़ी हर सूचना, समाचार पर फैंस की नजर रहती है। मगर एक वक्त ऐसा था, जब बिग बी के प्रशंसक अखबार और पत्रिकाओं में उनसे जुड़ी खबरें और तस्वीरें पढ़ने-देखने को तरस गए थे। दरअसल, अमिताभ बच्चन और मीडिया के बीच 36 का आंकड़ा बन गया था। एक तरफ मीडिया ने उन पर बैन लगा दिया तो दूसरी ओर प्रतिक्रिया स्वरूप अमिताभ बच्चन ने भी मीडिया पर रोक लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिलसिला करीब 15 वर्षों तक चला। आखिर में अमिताभ बच्चन को अपनी गलती का अहसास हुआ। लेकिन, सवाल यह है कि मीडिया और बिग बी के रिश्ते में यह तल्खी आई कैसै? तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं इसकी वजह..

Amitabh Bachchan Birthday: When Media banned Big B for fifteen years due to this reason
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

यहां से शुरू हुई थी तनातनी
अमिताभ बच्चन अपने आधिकारिक ब्लॉग में भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि मीडिया ने उन पर बैन लगा दिया था। आपको बता दें कि यह दौर था इमरजेंसी का। इमरजेंसी में जब प्रेस पर पाबन्दी लगी तब आरोप लगे कि अमिताभ बच्चन के कहने पर ही फिल्म प्रेस पर पाबंदी लगी है। दरअसल, मीडिया वालों में यह धारणा बन गई कि अमिताभ बच्चन, राजीव गांधी के करीबी हैं, इसलिए उनकी सलाह पर ही पत्रिकाओं को प्रतिबंधित किया गया होगा। इमरजेंसी हटी तो मीडिया घरानों ने मीटिंग की और अमिताभ बच्चन पर बैन लगाने का फैसला किया। तय किया गया कि अमिताभ बच्चन की तस्वीरें और खबरें अब प्रकाशित नहीं करेंगे। 

Amitabh Bachchan Birthday: When Media banned Big B for fifteen years due to this reason
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

15 वर्षों तक जारी रहा प्रतिबंध
बिग बी पर बैन बिना किसी औपचारिक फैसले के किया गया। कुछ वक्त तक अमिताभ बच्चन को इसका पता नहीं चला। लेकिन, जब वह इस हकीकत से रुबरू हुए तो उन्हें काफी गुस्सा आया। उन्होंने भी मीडिया पर बैन लगा दिया। उन्होंने भी फैसला ले लिया कि वे किसी मैग्जीन को इंटरव्यू नहीं देंगे और ना ही फोटोशूट कराएंगे। अमिताभ बच्चन और मीडिया के बीच तनातनी इस कदर हो गई थी कि अमिताभ बच्चन का अगर कोई ग्रुप फोटो भी होता तो उसे क्रॉप कर दिया जाता। यह सिलसिला करीब डेढ़ दशक तक चला। 

80 साल-80 किस्से: ऐसी थी अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, जया के एक जवाब के बाद जुदा हो गई थीं दोनों की राहें

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: When Media banned Big B for fifteen years due to this reason
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह मिटी दूरियां
इसके बाद 1982 में फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान बिग बी सेट पर घायल हो गए। जब प्रशंसकों तक यह बात पहुंची तो सभी ने बिग बी की सलामती के लिए दुआएं कीं। मीडिया संस्थानों ने भी एक्टर के ठीक होने की दुआ की। अमिताभ स्वस्थ हुए तो कुछ मैगजीन मालिकों से उनकी मुलाकात हुई। इस घटना के बाद मीडिया और अमिताभ के बीच की नाराजगी तो दूर हो गई, लेकिन उन पर बैन जारी रहा। इसके कुछ सालों बाद 1989 में जब बोफोर्स घोटाले में अमिताभ बच्चन का नाम आया तब उन्होंने अपनी फिल्म अजूबा के सेट पर मीडिया वालों की बुलाकर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था, 'राजनीति मैं पहले ही छोड़ चुका हूं और यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि इमरजेंसी के दौरान लागू हुई सेंशरशिप में मेरा कोई हाथ नहीं था।' अमिताभ के इस बयान के बाद ही उन पर लगा बैन आधिकारिक रुप से खत्म हुआ और वह फिर से मीडिया के चहेते बन गए।

80 साल-80 किस्से: सिल्वर स्क्रीन पर अमिताभ के छोटे भाई बनते थे चार साल बड़े शशि कपूर, दिलचस्प है इनका याराना

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: When Media banned Big B for fifteen years due to this reason
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी को हुआ था गलती का एहसास
एक बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने यह स्वीकार किया था कि मीडिया पर बैन लगाना उनकी गलती थी। उन्होंने कहा था कि जब मीडिया ने उन्हें बॉयकॉट किया तब उन्होंने भी मीडिया को बॉयकॉट कर दिया लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ था। अमिताभ बच्चन ने बताया था, 'फिल्म प्रेस को ऐसा लगा कि इमरजेंसी के वक्त जो प्रेस सेंसरशिप देश भर में हुई थी, उसका कारण मैं था। ऐसा आरोप लगाया गया कि उस जमाने में मैंने इंदिरा जी (इंदिरा गांधी) को कहा था कि देश भर में प्रेस सेंसरशिप होनी चाहिए। लेकिन, इस बात में कोई सच्चाई नहीं थी। फिल्म पत्रिकाओं ने मुझे बैन कर दिया। फिल्मी पत्रिकाओं, अखबारों में मेरी तस्वीरें, खबरें आना बंद हो गईं। फिर मैंने ऐसा सोचा कि अगर प्रेस को ये अधिकार है कि वो मुझे बैन कर दे तो मेरा भी ये अधिकार है कि मैं उन्हें अपने सेट पर न बुलाऊं।' बातचीत में बिग बी ने स्वीकार किया था कि उन्हें मीडिया को बैन नहीं करना चाहिए था क्योंकि उन्हें इससे जितना फायदा नहीं हुआ, उससे कहीं अधिक नुकसान उठाना पड़ा था।

80 साल-80 किस्से: ऋषि कपूर से गहरा याराना रखते थे अमिताभ बच्चन,दोस्ती ऐसी कि टूटे हाथ के साथ शादी में की शिरकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed