मुंबई में शनिवार देर रात
आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में 63वें फिल्म
फेयर अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। फिल्मी दुनिया के कई नामचीन चेहरे इस अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने पहुंचे।
इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा भी पहुंचीं। उनके हाथों से विद्या बालन ने 'तुम्हारी सुलु' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार लिया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार फिल्म 'हिंदी मीडियम' के इरफान खान को दिया गया। 'हिंदी मीडियम' ऐसे माता पिता के संघर्ष की कहानी है जो अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाने (निजी और नामी स्कूल में पढ़ाने के लिए) के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।
माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम माधव नेने के साथ समारोह में पहुंचीं। डांसिंग क्वीन के नाम से जानी जाने वाली माधुरी आजकल टेलीविजन शोज करने में व्यस्त हैं।
जया बच्चन और श्रुति हासन के साथ काजोल। इस साल बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार 'बरेली की बर्फी' के लिए अश्विनी अय्यर तिवारी को दिया गया। वहीं बेस्ट फिल्म की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने।
हाल में प्रीति जिंटा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में छा गई थीं। लोगों का कहना था कि तस्वीरों से लग रहा था कि वो मां बनने वाली हैं। सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर की भूमिका के लिए राजकुमार राव को पुरस्कार मिला ये फिल्म 'बरेली की बर्फी' के लिए दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए मेहेर विज को पुरस्कार दिया गया। 'सीक्रेट सुपरस्टार' एक युवती की कहानी है जो गायक बनना चाहती है और इसके लिए अपने परिवार और समाज में मौजूद समस्याओं से जूझती है।