फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt pregnancy: brahmastra actress alia reach IIT Bombay for promotions film will release on 9 September

Alia Bhatt: प्रेग्नेंसी में भी जमकर काम कर रहीं आलिया भट्ट, 'ब्रह्मास्त्र' के प्रचार के लिए पहुंचीं बॉम्बे IIT

Sat, 27 Aug 2022 06:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 06:47 PM IST
सार

ब्रह्मास्त्र की पूरी टीम अलग-अलग शहरों और राज्यों में जाकर प्रचार में लगी हुई है, जहां रणबीर कपूर चेन्नई में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं तो वहीं आलिया कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं और वह प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt pregnancy: brahmastra actress alia reach IIT Bombay for promotions film will release on 9 September
आलिया भट्ट - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के साथ ही 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज के लिए तैयार है, ऐसे में आलिया भी पति रणबीर कपूर की तरह वह भी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फैंस के बीच उतर चुकी हैं। ब्रह्मास्त्र की पूरी टीम अलग-अलग शहरों और राज्यों में जाकर प्रचार में लगी हुई है, वहीं अब आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए बॉम्बे आईआईटी इंस्टीट्यूट पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ पति रणबीर कपूर भी मौजूद रहे। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

विज्ञापन

बॉम्बे आईआईटी पहुंची आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बादामी रंग की शर्ट और प्लाजो स्टाइल पैंट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन के जरिए बताया कि वह ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए आईआईटी बॉम्बे गईं। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा-'IIT बॉम्बे .. यहां हम आते हैं !!! प्रमोशन्स के लिए धन्यवाद, कम से कम मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं IIT में आयी (एक घंटे के लिए)। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने लुटाया प्यार
आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट के जरिए ब्रह्मास्त्र के बारे में तो जानकारी दी ही है, साथ ही उनका लुक भी स्टाइलिश लग रहा है। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'आप बहुत खूबसूरत हो'। वहीं दूसरे ने लिखा- ओह गॉड बहुत ब्यूटीफुल लग रही हो। बाकी यूजर्स भी इसी तरह से दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed