हिंदी सिनेमा के अभिनेता, निर्माता और निर्देशक फरहान अख्तर की महत्वाकांक्षी अंडरवर्ल्ड ड्रामा फिल्म 'डोंगरी टू दुबई' के सामने लॉकडाउन की वजह से एक बड़ी मुसीबत आन पड़ी है। फिल्म के निर्माताओं को फिल्म के लिए मुंबई के मढ़ आईलैंड में बनाया गया सेट अब बारिश के शुरू होने से पहले ढहाना पड़ सकता है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए मुंबई फिल्म सिटी में छह करोड़ की लागत से बना सेट भी इसी परेशानी से गुजर रहा है। निर्देशक शुजात सौदागर का कहना है कि दुर्भाग्य से भारत में लॉकडाउन बढ़ता ही जा रहा है। वह कहते हैं, 'हमारे पास मानसून से पहले अब लगभग कुछ दो हफ्ते ही शेष बचे हैं।'
3 of 5
शुजात सौदागर, फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
शुजात सौदागर का कहना है, 'हम सेट को अब ज्यादा दिनों तक खड़ा नहीं रख सकते। एक बार हमें ऊपर से अनुमति मिल जाएगी तो हम इस सेट को खत्म कर देंगे। मानसून गुजर जाने के बाद इसे दोबारा से बनाया जाएगा। इस समय यही निर्णय सबसे ठीक लग रहा है। यह एक बहुत ही कठिन समय है लेकिन फिर भी इसके निर्माता बहुत ही जल्द फैसला लेंगे।'
4 of 5
डोंगरी टू दुबई
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्माताओं ने 80 और 90 के दशक का मुंबई दिखाने के लिए मढ़ आईलैंड में यह सेट बनाया है। हालांकि अब इस सेट को फिर से बनाने में निर्माताओं का जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च होने वाला है। शुजात सौदागर कहते हैं, '80 और 90 के दशक के डोंगरी का निर्माण करना बहुत जरूरी था क्योंकि हम कहानी की पृष्ठभूमि से कोई समझौता नहीं कर सकते। यह एक बहुत बड़ा सेट है इसलिए इसे फिर से बनाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण होने वाला है। हम कोशिश करेंगे कि इस सेट की ज्यादा से ज्यादा चीजों को बचा लिया जाए। इस सेट पर हमने एक भी दिन शूटिंग नहीं की है।'
5 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के निर्माण में बन रही यह फिल्म हुसैन जैदी की इसी शीर्षक से लिखी किताब पर आधारित है।