Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने करोड़ों में बेचा अंधेरी स्थित अपना फ्लैट, अब इन प्रॉपर्टीज के मालिक हैं अभिनेता
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को अभिनय ही नहीं बल्कि प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट करने भी काफी पसंद है। अभिनेता ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी कई प्रॉपर्टीज खरीदी हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि अक्षय कुमार ने बीते दिनों अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित उनकी एक प्रॉपर्टी को बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने यह अपार्टमेंट अरमान और अमान मलिक के पिता डब्बू मलिक को बेची है। आइए जानते हैं अक्षय कुमार की प्रॉपर्टीज के बारे में...
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने यह फ्लैट 6 करोड़ रुपये में बेचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डब्बू मलिक और अक्षय कुमार के बीच यह सौदा अगस्त 2022 में हुआ था। उक्त संपत्ति अंधेरी पश्चिम में ट्रांसकॉन ट्रायम्फ - टॉवर 1 में स्थित है। यह फ्लैट 1,281 स्क्वेयर फुट + 59 स्क्वेयर फुट का है। अक्षय कुमार ने यह संपत्ति नवंबर 2017 में 4.12 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इतना ही नहीं उन्होंने 2017 में इसके अलावा तीन और संपत्ती खरीदी थी, जिसकी कुल कीमत 15.1 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के नाम पर कई अन्य प्रॉपर्टीज भी हैं। आइए जानते हैं...
View this post on Instagram
मॉरीशस में बीच हाउस
कई रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ी कुमार को समुद्र तट के किनारे समय बीताना काफी पसंद है, यही वजह है कि उन्होंने मुंबई में अपने घर के अलावा, मॉरीशस में भी समुद्र तट के किनारे एक विशाल प्रॉपर्टी खरीदी है।
View this post on Instagram
गोवा में पुर्तगाली विला
इतना ही नहीं, उन्होंने गोवा में एक खूबसूरत विंटेज 'पुर्तगाली विला' खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। वह कई बार अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां मनाने गए हैं।
View this post on Instagram
मुंबई में अभिनेता का विशाल घर
मुंबई के समुद्र तट के सामने जुहू में भी अक्षय कुमार का भव्य घर है। बता दें कि इस घर का इंटीरियर अभिनेता की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ही तैयार किया है।
View this post on Instagram
हर कोई जानता है कि अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है। लेकिन कम ही लोग यह जानते हैं कि अभिनेता ने टोरंटो के पास एक पूरी पहाड़ी सहित देश भर में कई प्रॉपर्टीज खरीदी हैं।
View this post on Instagram