फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

28 साल में अक्षय को मिली पहली 200 करोड़ी फिल्म, लेकिन विक्की कौशल और शाहिद कपूर से रह गए पीछे

Fri, 13 Sep 2019 12:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Sep 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar mission mangal cross 200 crore box office collection
मिशन मंगल का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

28 साल के इंतजार के बाद आखिर वह दिन आ ही गया जिसका देश में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले सितारे अक्षय कुमार को बेसब्री से इंतजार रहा। उनकी फिल्म मिशन मंगल ने कमाई के मामले में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। यह अक्षय के करियर की पहली फिल्म है जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। 

akshay kumar mission mangal cross 200 crore box office collection
मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन मंगल का कलेक्शन अब दो सौ करोड़ 16 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म ने पांच दिन में ही सौ करोड़ रुपये कमा लिए थे लेकिन अगले सौ करोड़ कमाने में इसे 24 दिन और लगे हैं। रिलीज के 29वें दिन मिशन मंगल ने दो सौ करोड़ का आंकड़ा छुआ और यहीं आकर अक्षय की खुशी थोड़ा कम हो सकती है क्योंकि इस साल दो सौ करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों में दिनों की संख्या के मुकाबले में वह अपने से कहीं बाद में आए शाहिद कपूर और विकी कौशल से भी मात खा गए हैं।

akshay kumar mission mangal cross 200 crore box office collection
kabir singh - फोटो : social media

इस साल जिन हिंदी फिल्मों ने दो सौ करोड़ या उससे ज्यादा का कारोबार किया, उनमें से शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने ये आंकड़ा रिलीज के 13वें दिन, सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत ने 14वें दिन, विकी कौशल और यामी गौतम की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने रिलीज के 28वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ये कारनामा कर दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar mission mangal cross 200 crore box office collection
mission mangal - फोटो : social media

29वें दिन यहां पहुंची मिशन मंगल चौथे नंबर पर रही। फिल्म ने पहले हफ्ते में जहां 128 करोड़ 16 लाख रुपये कमाए थे, वहीं चौथे हफ्ते में आकर ये कमाई सात करोड़ दो लाख रुपये ही रह गई। बता दें कि मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी की मुख्य भूमिका है। इसे जगन शक्ति ने निर्देशित किया है जबकि आर बाल्की ने प्रोड्यूस किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed