बॉलीवुड में 'पैड मैन' के नाम से सुर्खियां बटोरने वाले अक्षय कुमार पूरा साल मेहनत करने के बाद अब मस्ती करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी फोटो ने उनके इस राज से पर्दा उठा दिया है।
पढ़ें-'ये हैं मोहब्बतें' का एक्टर चुपचाप कर रहा शादी, मंगेतर के साथ कॉकटेल पार्टी का वीडियो LEAK
वायरल हुई फोटो को देखकर लग रहा है कि अक्षय क्रिसमस से लेकर नए साल आने तक जमकर मस्ती करने वाले हैं। अक्षय अपनी इस फोटो में काफी रिफ्रेशिंग लग रहे हैं। फोटो में अक्षय कुमार ने एक सैंटा टॉय को गोद में लिया हुआ है। जो क्रिसमस को लेकर उनके उत्साह को साफ जाहिर कर रहा है।
अक्षय कुमार तमाम व्यस्तताओं के बीच अपनी फैमिली के लिए वक़्त निकालने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। पत्नी ट्विंकल खन्ना और दोनों बच्चों के साथ उन्हें अक्सर देश, विदेश में छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है। बता दें कि अक्षय ने हाल ही में जल्द रिलीज होने वाली अपनी तीन फिल्मों 'पैड मैन', '2.0' और 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म की है।
बता दें 'पैड मैन' 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। हाल ही में फ़िल्म 'पैड मैन' का ट्रेलर भी जारी किया गया है, जो दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। फ़िल्म 'पैड मैन' सेनेटरी नैपकिंस के क्षेत्र में क्रांतिकारी आविष्कार करने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम की ज़िंदगी की कहानी से जुड़ी है, जिन्होंने हाइजनिक और सस्ते नैपकिन बनाने वाली मशीन बनाई। पैड मैन' में अक्षय कुमार के साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। जबकि अमिताभ बच्चन स्पेशल रोल में दिखाई देने वाले हैं।