फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारागढ़ी के वीरों को अक्षय और रणदीप हुड्डा ने दी श्रद्धांजलि, 21 जवान 10 हजार पर पड़े थे भारी

Fri, 13 Sep 2019 11:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 13 Sep 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar and Randeep Hooda pays tributes saragarhi 21 bravehearts
Akshay Kumar and Randeep Hooda - फोटो : Social Media

12 सितंबर को सारागढ़ी दिवस पर अक्षय कुमार ने 36वीं सिख रेजिमेंट के उन 21 जांबाज को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश की आन की खातिर 10 हजार दुश्मनों को धूल चटा दी थी। इस मौके पर रणदीप हुड्डा ने हवलदार ईशर सिंह के लुक वाला अपना फोटो शेयर कर सारागढ़ी की जंग के बहादुर सिख सिपाहियों को याद किया।

akshay kumar and Randeep Hooda pays tributes saragarhi 21 bravehearts
akshay kumar - फोटो : social media

सारागढ़ी में लड़े गये युद्ध के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'केसरी' का एक पोस्टर शेयर किया। अक्षय कुमार ने लिखा- ‘36 वीं सिख रेजिमेंट के वीरों को मेरी श्रद्धांजलि। 10,000 के खिलाफ 21... एक बलिदान जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों और हमारे दिलों में अमिट छाप छोड़ गया है। मेरी ओर से 36 वीं सिख रेजिमेंट के बहादुरों को श्रद्धांजलि।’
 



 

akshay kumar and Randeep Hooda pays tributes saragarhi 21 bravehearts
Randeep Hooda - फोटो : social media

रणदीप हुड्डा ने लिखा- '1897 में 21 सिख जवानों और 10 हजार अफगानिस्तानी कबायलियों के बीच का युद्ध हुआ, जिसमें मौत निश्चित थी, लेकिन हालात से इतर पीठ ना दिखाते हुए उन्होंने लड़ने का फैसला किया और अपने दुश्मनों को 6.5 घंटों तक युद्ध में कड़ी टक्कर दी। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

21 #Sikhs vs 10,000..1897..it was a certain inevitable death but the decision to take a stand inspite of the odds and not show their backs to the enemy marks this 6.5 hrs battle as one of the greatest last stands..Boleeeeeeeeeee sooo nihala..Saaaaaatsriakaaalaaa #Waheguru ji ka #Khalsa .. Waheguru ji ki Fateh 🙏🏽 #SaragarhiDay #BattleOfSaragarhi

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) on

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar and Randeep Hooda pays tributes saragarhi 21 bravehearts
केसरी - फोटो : केसरी, फिल्म

बता दें कि 22 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'केसरी' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया था। अक्षय कुमार ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
akshay kumar and Randeep Hooda pays tributes saragarhi 21 bravehearts
रणदीप हुड्डा

वहीं रणदीप सारागढ़ी की जंग पर बनने वाली एक फिल्म में काम करने वाले थे। इस फिल्म में रणदीप हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाने वाले थे। लेकिन यह फिल्म नहीं बन पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed