एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं लेकिन बात जब अभिषेक बच्चन के जन्मदिन की हो तो भला कैसे पीछे रह सकती हैं। जी हां, आज अभिषेक बच्चन का जन्मदिन हैं। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज से लेकर उनके फैंस सभी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अभिषेक बच्चन को पत्नी-बहन ने इस अंदाज में किया विश, तस्वीर देख पहचानना भी होगा मुश्किल
पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश किया लेकिन खास अंदाज में। उन्होंने अभिषेक बच्चन की बचपन की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'हमेशा... माई बेबी, हैप्पी हैप्पी बर्थडे बेबी।' वहीं एक अन्य तस्वीर में ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में हैं।
🥰always...My Baby😘HAPPY HAPPY BIRTHDAY BAAABYYY💖✨🤗💝⭐️
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता ने उनके बचपन की तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीर में श्वेता और अभिषेक दोनों दिख रहे हैं और मस्ती के मूड में हैं। श्वेता ने कैप्शन में लिखा- 'ढेर सारा प्यार।'
Love you beyond words and reason ♥️
A post shared by S (@shwetabachchan) on
अभिषेक बच्चन आज अपना 43वां बर्थडे मना रहे हैं । 18 साल पहले अभिषेक ने फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 13 साल बीत चुके हैं। इस लंबे वक्त में इन दोनों का रिश्ता न केवल काफी मजबूत हुआ बल्कि आज भी ऐसा लगता है कि मानों कल की ही बात हो जब ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू बनी हों। ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के सेट पर हुई थी।
इन दोनों की मुलाकात कम ही हो पाती थी। उस वक्त ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं तो अभिषेक करिश्मा कपूर को। हालांकि दोनों का ही रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। किसी वजह से करिश्मा से अभिषेक की सगाई टूट गई और उन्होंने अपने आप को काम में बिजी कर लिया। वहीं ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता भी नहीं टिक पाया। कहा जाता है कि सलमान के बुरे बर्ताव से ऐश्वर्या काफी परेशान थी जिस वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।