पिछले कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) की हमशक्ल की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। अनुष्का शर्मा के चेहरे से मिलती-जुलती शक्ल वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर जूलिया माइकल्स हैं। अब आलिया भट्ट की हूबहू हमशक्ल वाली लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है।
अनुष्का के बाद अब सामने आईं आलिया की हमशक्ल, Video देख आप भी खा जाएंगे धोखा
वायरल हो रहे वीडियो में वह लड़की बिलकुल 'गली ब्वॉय' वाली आलिया भट्ट की तरह नजर आ रही है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों वह आलिया ही हों। यही नहीं, वीडियो में लड़की आलिया की तरह ही परफॉर्म करती भी दिख रही है। वीडियो में लड़की आलिया का वह सीन कर रही है जिसमें वह कहती हैं, 'मेरे बॉयफ्रेंड से गुलू गुलू करेगी तो धोपतुइंगी ही न उसको।'
#gullyboy #aliabhatt #aliabhattfans #ranveersingh
A post shared by sanayaashu (@ashu0876962) on