तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को आराध्या के स्कूल के वार्षिक समारोह में एक साथ दीवानगी गाने पर डांस करते देखा गया। गुरुवार शाम को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बहुप्रतीक्षित वार्षिक समारोह के लिए सितारे इकट्ठे हुए। इस दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक का साथ में डांस अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
2 of 5
एसआरके-अभिषेक-ऐश्वर्या
- फोटो : एक्स
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए, जो अपने नन्हे-मुन्नों के उत्साह को बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थे। इस कार्यक्रम के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें ऐसे ही एक वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या को भीड़ में दीवानगी दीवानगी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक क्लिप में शाहरुख खान भी नजर आए।
3 of 5
एसआरके-अभिषेक-ऐश्वर्या
- फोटो : एक्स
वीडियो में शाहरुख खान स्कूल के बड़े बच्चों के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए, जबकि अबराम और आराध्या बच्चन स्टेज पर थिरकते दिखे। आराध्या और अबराम की क्रिसमस थीम पर आधारित परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। आराध्या ने लाल और सफेद रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी, जबकि अबराम सफेद स्वेटर और लाल मफलर में बेहद प्यारे लग रहे थे।
Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बावजूद? अल्लू की पुष्पा 2 को उत्तर भारतीय सिनेमाघरों से दिया गया हटा
4 of 5
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल
- फोटो : एक्स
एक और दिल को छू लेने वाले वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी और अबराम के लिए ताली बजाते और हंसते हुए नजर आए। सैफ अली खान, करीना कपूर, मीरा राजपूत, सुहाना खान, गौरी खान, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, पृथ्वीराज सुकुमारन और मनीष मल्होत्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों का उत्सा बढ़ाया।
5 of 5
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल
- फोटो : ए्क्स
इस बीच, ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें महीनों से चल रही हैं, जिससे इस पावर कपल के प्रशंसकों में चिंता पैदा हो गई थी। हालांकि, पिछले महीने अमिताभ बच्चन द्वारा लिखे गए एक ब्लॉग पोस्ट में अप्रत्यक्ष रूप से इन अटकलों को संबोधित किया गया था। बिग बी ने लिखा, "अटकलें अटकलें ही हैं... वे बिना सच्चाई के अटकलें हैं... ।" अप्रैल 2007 में शादी के बंधन में बंधे ऐश्वर्या और अभिषेक बॉलीवुड के सबसे मशहूर जोड़ों में से एक हैं।