बीते कुछ समय से दूरदर्शन चैनल पर कई पुराने और पौराणिक कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू हुआ है। 80 और 90 के दशक के इन कार्यक्रमों के साथ बहुत से दर्शकों की काफी यादें भी जुड़ी हुई हैं। यही वजह है कि 90 के दशक के ये सभी सीरियल्स इतनी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों रामानंद सागर के सुपरहिट पौराणिक सीरियल रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया गया था। जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला है। ऐसे में एक और खुशखबरी दूरदर्शन ने दर्शकों को दी है।
रामायण-महाभारत के बाद अब छोटे पर्दे पर 'विष्णु पुराण' की हुई वापसी, जानिए कब और कहां देखें
इस बीच दूरदर्शन अपने दर्शकों के लिए एक और पौराणिक सीरियल की सौगात लेकर गया है। जी हां, दूरदर्शन के डीडी भारती चैनल पर पौराणिक सीरियल विष्णु पुराण का दोबारा प्रसारण शुरू होने वाला है। विष्णु पुराण का पहली बार प्रसारण दूरदर्शन पर साल 2003 में हुआ था। उस समय इस सीरियल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में इसका दोबारा प्रसारण दर्शकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।
विष्णु पुराण के दोबारा प्रसारण की जानकारी पहले दूरदर्शन चैनल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के द्वारा दी थी कि विष्णु पुराण का दोबारा प्रसारण डीडी भारती पर किया जाएगा। वहीं नए ट्वीट के मुताबिक आज (14 मई) शाम सात बजे से विष्णु पुराण का प्रसारण किया जाएगा। वहीं इससे पहले दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'भगवान विष्णु के महिमा की कथा धारवाहिक 'विष्णु पुराण' जल्द आ रहा है, डीडी भारती पर'। दूरदर्शन के तमाम दर्शक इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
STARTING FROM TODAY -
भगवान विष्णु के महिमा की कथा धारवाहिक “विष्णुपुराण” जल्द आ रहा है DD Bharati पर।#VishnuPuran pic.twitter.com/0yihhid4II
Watch #VishnuPuran at 7 pm on DD Bharati pic.twitter.com/YrL7rjKaxg
वहीं दूरदर्शन पर तीन मई से श्री कृष्णा सीरियल शुरू होने वाला है। इस सीरियल को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गरम था। बीते दिनों प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने श्री कृष्णा के दोबारा प्रसारण को लेकर ट्विटर पर लिखा था, 'हम इस पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही आपको अपडेट देंगे, देखते रहिए।' जिसके बाद श्री कृष्णा सीरियल का अब तीन मई से रात नौ बजे प्रसारण होगा।
3 मई से रोजाना रात 9 बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक “श्री कृष्णा” सिर्फ @DDNational पर।#ShriKrishna pic.twitter.com/XP9vpanJC9
रामायण सीरियल में अरुण गोविल ने 'राम', दीपिका चिखलिया ने 'सीता' और सुनील लहरी ने 'लक्ष्मण' का किरदार निभाया था। कार्यक्रम को न सिर्फ पहली बार बल्कि दूसरी बार भी टीवी पर दर्शकों को ढेर सारा प्यार मिला था। सोशल मीडिया के साथ ही साथ टीआरपी पर भी इसका असर देखने को मिला था।