फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली पत्नी के निधन के बाद पूरी तरह टूट चुके थे शम्मी कपूर, दूसरी शादी के लिए रखी थी बड़ी शर्त

Sun, 21 Oct 2018 01:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Oct 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
After death of Geeta Bali Shammi Kapoor put a condition in front of his second wife Neila Devi
Shammi Kapoor and Neila Devi - फोटो : twitter

शम्मी कपूर की 21 अक्तूबर को बर्थ एनिवर्सरी है। शम्मी कपूर बॉलीवुड का वह चमकता सितारा हैं जिनकी चमक कभी भी फीकी नहीं पड़ी। कश्मीर की कली, जंगली, तीसरी मंजिल, तुमसा नहीं देखा, जानवर जैसी फिल्में शामिल हैं। शम्मी कपूर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है जिनके गाने भी चर्चा में रहे। शम्मी कपूर की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी जबरदस्त रही उतनी निजी जिंदगी नहीं। पहली पत्नी के निधन के बाद शम्मी कपूर टूट चुके थे। ऐसे में उन्हें दूसरे शादी करनी पड़ी। हालांकि दूसरी शादी करने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी के सामने एक शर्त रख दी थी। तो चलिए आपको उस शर्त के बारे में बताते हैं।

After death of Geeta Bali Shammi Kapoor put a condition in front of his second wife Neila Devi
shammi kapoor - फोटो : instagram

शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी कपूर अब भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनकी यादों को ताजा करती रहती हैं। 50 के दशक में शम्मी कपूर का बॉलीवुड पर राज था। उस वक्त फिल्मों में ज्यादातर स्टार्स डांस करने से भागते थे लेकिन शम्मी का डांस दर्शकों को खूब देखने को मिला। शम्मी हमेशा से ही अपने खास स्टाइल में डांस करते थे। यहां तक कि उन्हें कभी भी कोरियोग्राफर की जरूरत भी नहीं पड़ी।

After death of Geeta Bali Shammi Kapoor put a condition in front of his second wife Neila Devi
shammi kapoor - फोटो : twitter

कहा जाता है कि शम्मी कपूर बचपन से ही शरारती थे। उनकी पहली फिल्म 'जीवन ज्योति' साल 1953 में रिलीज हुई थी। फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़े होने की वजह से शम्मी पर हमेशा अपने बड़े भाई राजकपूर की नकल करने की बात कही गई। शम्मी को शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। यहां तक कि कई फिल्में लगातार फ्लॉप भी रहीं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
After death of Geeta Bali Shammi Kapoor put a condition in front of his second wife Neila Devi
shammi kapoor and mumtaz - फोटो : twitter

शम्मी कपूर के प्यार की शुरुआत फिल्म 'रंगीन रातें' से हुई। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस गीता बाली थीं जिनसे उन्होंने बहुत जल्द और चुपके-चपके मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। इसके बाद शम्मी की किस्मत बदली। साल 1957 में आई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' काफी हिट रही। वहीं, फिल्म 'ब्रह्मचारी' में उनका और एक्टर मुमताज का नाम जोड़ा जाने लगा।

 

विज्ञापन
After death of Geeta Bali Shammi Kapoor put a condition in front of his second wife Neila Devi
shammi kapoor - फोटो : twitter

शादी के 10 साल बाद पत्नी गीता बाली की मृत्यु हो गई। पत्नी की मौत के बाद शम्मी पूरी तरह टूट गए थे। इसके साथ ही शम्मी को छोटे-छोटे बच्चों की फ्रिक परेशान करने लगी थी। ऐसे में उनका शरीर भी बढ़ता चला गया और फिल्मी करियर पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा। लेकिन घरवालों ने शम्मी को अकेला देख उनकी इस हालत पर दूसरी शादी करने के लिए मनाया लेकिन शम्मी ने मना कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed