फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शम्मी कपूर ने 20 साल छोटी एक्ट्रेस को किया था प्रपोज, इनकार के बाद जिंदगी भर के लिए खाई ये कसम

Sun, 21 Oct 2018 01:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Oct 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
shammi kapoor birth anniversary love story with mumtaz
shammi kapoor - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था। उनका जन्म 21 अक्तूबर को मुंबई में हुआ था। शम्मी कपूर बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो के रूप में मशहूर थे। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।

shammi kapoor birth anniversary love story with mumtaz
shammi kapoor

शम्मी कपूर ने एक्ट्रेस गीता बाली से लव मैरिज की थी हालांकि उनके पिता पृथ्वीराज कपूर इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। यही नहीं गीता बाली के परिवारवाले भी इस शादी के लिए राजी नहीं थे। घरवालों के नहीं मानने पर दोनों ने मंदिर में शादी का फैसला किया और उन्होंने मंदिर में फेरे ले लिए। 

shammi kapoor birth anniversary love story with mumtaz
shammi kapoor

शादी के बाद दोनों के घरवालों ने सहमति दे दी। उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शम्मी और गीता बाली की शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा चल रही थी, इसी बीच गीता को चेचक की बीमारी हो गई। शादी के 10 साल बाद ही उन्हें ये बीमारी हो गई। गीता की मौत से शम्मी कपूर दुखी रहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shammi kapoor birth anniversary love story with mumtaz
shammi kapoor

शम्मी कपूर ने सदमे से निकलने के लिए फिल्मों में काम जारी रखा। इसी बीच घरवाले शम्मी से दूसरी शादी के लिए कहने लगे क्योंकि उनके बच्चे भी छोटे थे लेकिन शम्मी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच शम्मी कपूर मुमताज के साथ फिल्म 'ब्रह्मचारी' की शूटिंग कर रहे थे। काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

विज्ञापन
shammi kapoor birth anniversary love story with mumtaz
शम्मी कपूर

फिल्मी गलियारों में दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। आखिरकार एक दिन शम्मी ने मुमताज को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। मुमताज उस वक्त 18 साल की थीं और शम्मी उनसे 20 साल बड़े थे। मुमताज अभी तो अपने करियर के शुरुआती दिनों में थीं और उन्हें लंबा सफर तय करना था। शम्मी के प्रपोजल को मुमताज ने ठुकरा दिया।मुमताज के इस तरह ठुकराने के बाद शम्मी कपूर का दिल टूट गया। उन्होंने तय किया कि अब वो किसी हीरोइन से शादी नहीं करेंगे।इसके बाद उन्होंने नीला देवी से शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed