दक्षिण भारत में एक दौर ऐसा भी रहा है जब वहां रजनीकांत, कमल हासन, अल्लू अर्जुन या प्रभास की नहीं बल्कि सिल्क स्मिता और शकीला की तूती बोलती थी। सिनेमाघरों के मालिक इन दोनों अभिनेत्रियों की फिल्में टिकटों की बिक्री बढ़ाने के लिए खूब करते थे और इन दोनों अभिनेत्रियों की फिल्मों ने तमाम थिएटरों को बंद होने से भी बचाया। अब महामारी के डर के चलते सुस्त चल रहे फिल्म कारोबार को शकीला की बायोपिक से तेज करने की कोशिश होने जा रही है। ये बायोपिक अगले हफ्ते देश के एक हजार सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
2 of 5
शकीला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म शकीला का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ है। अपनी कामुक अदाओं से फिल्म उद्योग को हिलाकर रख देने वाली एडल्ट फिल्म स्टार के वास्तविक जीवन की ये चौंकाने वाली कहानी है। इस अभिनेत्री की लोकप्रियता इतनी थी कि उनकी फिल्में सिंहली और चीनी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई।
शकीला ने अपने समकक्ष दिग्गज सुपरस्टार्स की फिल्मों को अकेले अपने बूते कड़ी टक्कर थी। उनकी फिल्मों का रुआब ऐसा था कि फिल्म वितरक और प्रदर्शक शकीला की फिल्म के सामने किसी भी फिल्म को रिलीज करने से पहले दो बार सोचते थे! इस अनूठी दिलचस्प कहानी को ध्यान में रखते हुए फिल्म शकीला के निर्माताओं ने फिल्म को दूर-दूर तक पहुंचाने का फैसला किया है।
लॉकडाउन के बाद 1000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनकर शकीला एक साथ पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने जा रही है। ऐसे समय में जब बड़ी बड़ी फिल्म कंपनियां अपनी फिल्में रिलीज करने से कतरा रही हैं, फिल्म शकीला दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने के लिए कमर कस रही है।
फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी कर रही कंपनी यूएफओ के मुताबिक, फिल्म शकीला को हम भारत में कोविड के बाद की सबसे बड़ी रिलीज बनाने जा रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि देश के हर उस सिनेमाघर में समय पर फिल्म से जुड़ी सभी सामग्री मिल जाए, जो इसे दिखाना चाहता है।
पढ़ें: अब सलमान और रणवीर के सहारे ऋतिक की ये हीरोइन, यहां जानिए अब तक का रिपोर्ट कार्ड