मोहित सूरी की फिल्म "मलंग" का नवीनतम गाना 'हमराह' मंगलवार को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा है। आदित्य और दिशा इस गाने में स्काई डाइविंग, सब विंग, वाटर काइटसर्फिंग, राइडिंग क्वाडबाइक्स आदि जैसे बहुत सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस रोमांचक अनुभव के बारे में आदित्य रॉय कपूर ने कहा, हमें असल में शूटिंग से चार दिन पहले मॉरीशस जाना था क्योंकि गाने के लिए हमें जो करना था वह ऐसी चीजें थीं जो न तो दिशा ने की थीं और न ही मैंने पहले की थीं। यह बहुत मजेदार था क्योंकि हम उन दिनों सिर्फ मज़ेदार चीजें सीखने के लिए वहां थे। हमने काइट सर्फिंग की जो मैं हमेशा से सीखना चाहता था।
पानी के नीचे 'हमराह' हुए आदित्य और दिशा पाटनी, रिलीज से पहले ही ट्रेंड हो रही फिल्म मलंग
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 28 Jan 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन