विद्युत जामवाल के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी फिल्म कमांडो 3 ने एक नई हीरोइन की किस्मत भी चमका दी है। कमांडो 3 के बाद विद्युत की अगली रिलीज होने वाली फिल्म होगी खुदा हाफिज जिसकी शूटिंग हाल ही में उज्बेकिस्तान में पूरी हुई है। ये नया चेहरा है शिवालिका ओबेरॉय का।
2 of 4
शिवालिका ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर की शुरुआत के सवाल पर शिवालिकी बताती हैं, 'मैंने निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला की फिल्मों 'किक' और 'हॉउसफुल 3' में उनके असिस्टेंट का काम किया है। मैंने अभिनय सीखने के लिए तमाम कार्यशालाएं की हैं। मेरी पहली फिल्म ये साली जिंदगी तो मूझे यूं ही घर बैठे मिल गई लेकिन करियर की दूसरी ही फिल्म मुझे विद्युत जामवाल के साथ मिल जाएगी, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। साजिद सर से मिलना भी संयोग ही रहा। एक पारिवारिक कार्यक्रम में उन्होंने मुझे देखा था और मेरी दादी से मेरे बारे में पूछताछ की। तब मैं सिर्फ 16 साल की थी।'
3 of 4
शिवालिका ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
बीच में मुंबई में शिवालिका की सगाई की खबरें भी खूब फैलीं। सच्चाई क्या है? इस सवाल पर शिवालिका कहती हैं, 'यह एकदम गलत खबर है। मुझसे यह बात कई लोगों ने पूछी है। यहां तक कि मेरे माता-पिता को फ़ोन आते हैं कि आपने बेटी की सगाई कर ली और हमें नहीं बुलाया! और वो कहते हैं कि हम खुद शामिल नहीं हुए तो आपको कहां से बुलाते? असलियत यही है कि मेरी कोई सगाई नहीं हुई है और न ही मेरा अभी ऐसा कोई इरादा है। मेरा पूरा ध्यान अभी पूरी तरह मेरे कैरियर पर है।'
4 of 4
शिवालिका ओबेरॉय
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शिवालिका करीना कपूर की बड़ी वाली फैन रही हैं। इस पर वो कहती हैं, 'जब मैं पांच साल की थी तब से फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना के किरदार पू की नकल करती आई हूं। उन्होंने अपना परिवार, अपनी निजी जिंदगी और अपनी व्यावसायिक ज़िन्दगी को बहुत अच्छे से संभाला है। उनकी यही बात मुझे सबसे ज्यादा प्रेरणा देती है। दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा भी मुझे बहुत पसंद हैं।'