टीवी शो 'कसम से' से फेमस होने वाली प्राची देसाई तो आपको याद ही होंगी । प्राची देसाई 12 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। प्राची ने 'रॉक ऑन,'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुम्बई', 'बोल बच्चन', 'आई मी और मैं' और 'अजहर' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है। आइए प्राची के बर्थडे पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।
स्कूल के दिनों में प्राची एक्टर शाहिद की बहुत बड़ी फैन थीं। हालांकि बड़े होते-होते उनकी पसंद में बदलाव आया और उनके फेवरेट हीरो ऋतिक रोशन बन गए । 17 साल की उम्र में प्राची देसाई ने टीवी सीरियल 'कसम से' से अपना करियर शुरू किया था। शायद ही लोगों को पता होगा कि प्राची हमेशा खुद से बड़ी उम्र के हीरो के साथ काम करना चाहती थीं।
इसमें उन्होंने अपने से 16 साल बड़े राम कपूर के साथ काम किया था । फिल्म 'सामी' के रीमेक में काम करने के दौरान एक इंटरव्यू के दौरान प्राची ने कहा था, 'मैं हमेशा चाहती थी कि अपने से बड़ी उम्र के हीरो के साथ काम करूं। मुझे लगता है कि बड़ी उम्र का आदमी और जवान औरत का होना, मूवी को काफी इंट्रेस्टिंग बना देता है'।
प्राची न्यूट्रोजेना स्किनकेयर ब्रांड का चेहरा होने के साथ 'झलक दिखला जा' शो भी जीत चुकी हैं। प्राची ने अपने करियर में 100 करोड़ की फिल्म 'एक विलेन' भी दी है। इस फिल्म में वे रितेश देशमुख की वाइफ बनी थीं । प्राची की बहन ईशा देसाई भी अभिनेत्री बनना चाहती थीं।
उन्हें 'मिसिंग आन अ वीकेंड' फिल्म के लिए साइन भी किया गया। फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग भी ईशा ने की। लेकिन बाद में उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी । पहले टीवी और फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं ।