मौजूदा पीढ़ी के तीन दमदार कलाकारों इरफान खान, मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बीच कोई एक बात एक जैसी है तो वह है उनके अभिनय में इंसानी जज्बात का भरपूर समावेश। ये तीनों अभिनेता खांटी देसी अभिनय शैली को अपनाते रहे हैं। और, इन तीनों ने अभिनय के सबक जिस एक इंसान से सीखे हैं वे हैं मशहूर अभिनेता रघुबीर यादव। रघुबीर जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ बड़े पर दिखेंगे फिल्म चेहरे में।
2 of 4
रघुबीर यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे अपनी शूटिंग के पहले दिन से ही सुर्खियों में है। फिल्म के सेट से अमिताभ और इमरान की तमाम तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन फिल्म में रघुबीर यादव का लुक अब जाकर सामने आया है। इस मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर में रघुबीर यादव एक बूढ़े आदमी के किरदार दिखाए जाएंगे। इस तस्वीर में रघूबीर एक दम शांत बैठे हुए एकटक निगाह बांधकर दूर किसी को देख रहे हैं। उनके इस किरदार से ऐसा मालूम पड़ता है जैसे कि वह इस कहानी के कुछ गहरे राज जानते हैं।
3 of 4
raghubir yadav
- फोटो : Social Media
अपने अभिनय के लिए मशहूर रघुबीर यादव की यह तस्वीर सचमुच अनोखी है। रघुबीर यादव कितने उम्दा अभिनेता हैं ये उन्हें मिले पुरस्कारों की गिनती ही बताती है। वह इकलौते ऐसे भारतीय अभिनेता हैं भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में रजत मयूर पुरस्कार जीता है।
4 of 4
रघुबीर यादव का इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
अभी यानी शिक्षक दिवस के दिन अपनी सारी कामयाबी का श्रेय रघुबीर यादव को देते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, "अभिनय आसान नहीं है। और अभिनय करते हुए कैसे खुद को एक किरदार से जोड़े रखना है वह मैंने रघुबीर यादव से सीखा है। हिंदी सिनेमा में उन जैसा दूसरा अभिनेता तलाशना मुश्किल है। उन्होंने हमें सिखाया कि कैसे सहज रहते हुए भी आप कठिन से कठिन किरदार निभा सकते हैं। एक अभिनेता के लिए किसी किरदार को जीना एक नई शख्सीयत को जीने जैसा होता है और रघुबीर भाई से मैंने बहुत कुछ सीखा है। यह आज के सिनेमा का दुर्भाग्य है कि इतने शानदार अभिनेता के साथ उसने कभी न्याय नहीं किया और इतना महान कलाकार हमारे बीच होते हुए भी उनकी कभी वैसी कद्र नहीं हो सकी जिसके वह हकदार हैं।"
पढ़ें: साहिल ने दिखाई बॉडी तो चेहरा छिपाती दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के Instagram फोटोज