फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Padmini Kolhapure husband tutu sharma tested corona positive isolates at home

Coronavirus: बॉलीवुड में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, संक्रमण की चपेट में आए पद्मिनी कोल्हापुरे के पति

Tue, 05 Jul 2022 03:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 05 Jul 2022 03:04 PM IST
सार

हाल ही में मिली खबर के मुताबिक बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के पति और निर्माता टूटू शर्मा कोराना संक्रमित हो गए हैं। 

विज्ञापन
Actress Padmini Kolhapure husband tutu sharma tested corona positive isolates at home
पद्मिनी कोल्हापुरे, टूटू शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में एक बार फिर कोरोना महामारी ने रफ्तार पकड़ ली है। देश के विभिन्न राज्यों में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में अब मनोरंजन जगत भी इसकी चपेट में आ गया है। बीते दिनों इंडस्ट्री के कई सितारे कोरोना का शिकार हुए थे। वहीं, अब एक और सेलिब्रेटी के महामारी के चपेट में आने की जानकारी सामने आई है। हाल ही में मिली खबर के मुताबिक बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के पति और निर्माता टूटू शर्मा कोराना संक्रमित हो गए हैं। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक टूटू को कुछ दिनों पहले लक्षण और बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूटू को सोमवार से लगातार दो दिनों तक तेज बुखार आ रहा था। उन्होंने गले में खराश और खांसी की भी परेशानी के बाद तुरंत अपना आरटीपीसीआर (RTPCR) टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के संक्रमित होने के बाद पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी अपना टेस्ट कराया। हालांकि उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव आने बाद टूटू ने घर से ही अपना काम करना शुरू कर दिया है। साथ ही वह इन दिनों खूब आराम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते के मुकाबले अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में उनका टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आएगा।

विज्ञापन

वहीं, पति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही अभिनेत्री काफी सावधानी बरत रही है। पत्नी से दूर टूटू  ने खुद को क्वॉरेंटीन कर रखा है। साथ ही पति का भरपूर ध्यान भी रख रही हैं। गौरतलब है कि टूटू शर्मा से पहले शाहरुख खान, कटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, निक्की तंबोली जैसे कई सितारे कोरोना की चपेट में हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed