Siddhant Kapoor: शक्ति कपूर का बेटा होने पर भी नहीं चल सका करियर, ड्रग्स केस में हो चुके हैं गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन से फिल्मी माहौल में पले-बढ़े सिद्धांत ने बड़े होकर एक्टिंग को ही अपना प्रोफेशन बनाने की ठानी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा कोर्स भी किया है। उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने डिस्क जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
पर्दे पर दिखने से पहले वह मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ दो साल तक काम कर चुके हैं। सिद्धांत फिल्म भूल भुलैया, भागम भाग, चुप चुप के, ढोल सहित कई फिल्मों में बतौर सहायक डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम कर चुके हैं। पर्दे के पीछे की बारीकियां समझने के बाद वह उन्होंने पिता और बहन की तरह फिल्मों में कदम रखने का फैसला किया।
सिद्धांत अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म सत्ते पे सत्ता से करने वाले थे। हालांकि यह फिल्म बन न सकी, जिसके बाद उन्होंने संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म शूट आउट एट वाडाला से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इस फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और कंगना रणौत मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म मेंं उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं था। इसके बाद भी वह कई फिल्मों सहायक भूमिकाओं में नजर आए।
शक्ति कपूर जैसी शख्सियत का बेटा होने के बावजूद सिद्धांत का एक्टिंग करियर कभी रफ्तार नहीं पकड़ सका। अपने 9 साल के करियर में उन्होंने अब तक केवल 10 फिल्में ही की हैं। इनमें भी उन्होंने किसी में भी लीड रोल नहीं निभाया है। सहायक किरदार से शुरुआत करने वाले सिद्धांत अब सपोर्टिंग एक्टर ही बनकर रह गए हैं। बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म चेहरे में नजर आए थे। इस फिल्म में भी उनका छोटा सा रोल था।