लॉकडाउन के दौरान गरीबों का खाना बांटकर उसका प्रचार करने के चक्कर में अभिनेता सचिन जोशी बुरे फंस गए हैं। सचिन जोशी गुटखा किंग जगदीश जोशी के बेटे हैं जिनका नाम सीबीआई की चार साल पहले दायर चार्जशीट में भी शामिल है। सीबीआई की चार्जशीट में कहा गया है कि जगदीश जोशी और माणिकचंद गुटखा चलाने वाले रसिकलाल धारीवाल ने अपने मामले सुलझाने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मदद ली।
2 of 5
Sachiin Joshi
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, लॉकडाउन की वजह से काम न मिलने वाले कर्मचारियों को खाना बांटने के लिए अभिनेता और बिजनेसमैन सचिन जोशी जैसे ही आगे आए, वैसे ही विवादों में घिर गए हैं। सचिन की कंपनी वाइकिंग वेंचर्स में काम करने वाले कर्मचारियों ने सचिन का भांडा फोड़ दिया है।
3 of 5
Sachiin Joshi
- फोटो : ट्विटर
कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें सचिन की कंपनी छोड़े हुए कई महीने बीत गए हैं लेकिन अभी तक उन्हें अपने काम का पैसा नहीं मिला है। ऐसे में कोई व्यक्ति दान कैसे कर सकता है? सचिन जोशी इससे पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 2017 की बैंक नीलामी में विजय माल्या की गोवा स्थित किंगफिशर विला को 73 करोड़ रुपये में खरीदा था।
4 of 5
Sachiin Joshi Family
- फोटो : ट्विटर
वाइकिंग वेंचर्स में काम करने वाले तमाम लोगों को नौकरी छोड़ने के बाद पूरा भुगतान नहीं किया गया। यहां तक कि कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों के फोन तक उठाने बंद कर दिए। पूरे मामले में नया टर्न ये भी है कि सचिन जोशी की कंपनी ने अब इन कर्मचारियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाकर उनके खिलाफ जांच जारी होने की बात कही है।
5 of 5
Sachiin Joshi
- फोटो : ट्विटर
वहीं, खबरों के मुताबिक कंपनी छोड़ चुके कुछ कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कभी बताया ही नहीं गया कि वह किसी छानबीन का हिस्सा हैं।