फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या और रणबीर के इंटीमेट सीन पर अब तक पूरा बच्चन परिवार चुप्पी साधे हुए था और ऐसा कहा जा रहा था कि पूरा परिवार ऐश के बोल्ड कदम से बेहद नाराज है। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या की सास जया बच्चन ने भी आजकल बन रही फिल्मों और उनके बोल्ड कंटेंट पर सवाल उठाए थे।
ऐश और रणबीर के इंटीमेट सीन से नाराज नहीं हैं अभिषेक, ये रहा सबूत
पर लगता है अभिषेक बच्चन को बीवी ऐश्वर्या के बोल्ड और इंटीमेट सीन से कोई आपत्ति नहीं है। दरअसल अभिषेक ने ऐश्वर्या और फिल्म की पूरी टीम को सपोर्ट करते हुए शुक्रवार को एक ट्वीट किया और लिखा, "मिसेज़ (ऐश्वर्या), करण जौहर, रणबीर, अनुष्का और फिल्म की पूरी टीम को ऑल द बेस्ट। मैं इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।"
ऐश और रणबीर के इंटीमेट सीन से नाराज नहीं हैं अभिषेक, ये रहा सबूत
आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर आउट होते ही सुर्खियों में छा गया था, खासकर इसमें ऐश्वर्या और रणबीर के बोल्ड और इंटीमेट सीन ने खूब लाइमलाइट बटोरी। जहां उनकी केमेस्ट्री तकरीबन सभी को भाई, वहीं पूरा बच्चन परिवार रणबीर और ऐश पर कमेंट करने से बचता रहा। यहां तक कि बार बार पूछे जाने पर खुद अभिताभ बच्चन भी इससे कतराने और टालते रहे।
ऐश और रणबीर के इंटीमेट सीन से नाराज नहीं हैं अभिषेक, ये रहा सबूत
ऐश और रणबीर को लेकर अब पूरे बच्चन परिवार में कैसा माहौल है ये तो पता नहीं पर कम से कम ऐश के पति उनसे नाराज नहीं हैं।
ऐश और रणबीर के इंटीमेट सीन से नाराज नहीं हैं अभिषेक, ये रहा सबूत
'ऐ दिल है मुश्किल' इस शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म में अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान भी हैं। बेशक ऐश का इसमें सिर्फ छोटा रोल है पर वो इसमें बेहद फब रही हैं।