कहते हैं कि हर सक्सेसफुल मर्द के पीछे एक औरत का हाथ है और आज करण जौहर अगर सक्सेसफुल हैं तो इसके पीछे भी किसी औरत का ही हाथ है। लेकिन इससे पहले आप सोचें कि हम उनकी मां हीरू जौहर की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आप गलत सोच रहे हैं।
करण जौहर के बैडरुम में है इस सुपरस्टार की बीवी की फोटो
हम करण जौहर की मां की नहीं बल्कि किसी और की बात कर रहे हैं। ये एक सुपरस्टार की बीवी हैं जो करण जौहर के घर में रहती हैं और करण को सपोर्ट करती है..और ये हैं शाहरुख खान की बीवी गौरी खान। क्यूं चौंक गए ना ?
करण जौहर के बैडरुम में है इस सुपरस्टार की बीवी की फोटो
दरअसल करण अपने बेडरूम में गौरी की फोटो रखते हैं। हाल ही में करण जौहर ने गौरी और शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा कि गौरी और शाहरुख उनके परिवार का अहम हिस्सा हैं। खासकर गौरी से उन्हें बेहद लगाव है। वो जिस तरह से पूरे परिवार और अपने काम को बैलेंस करती हैं वो काबिले तारीफ हैं।
करण जौहर के बैडरुम में है इस सुपरस्टार की बीवी की फोटो
करण ने आगे कहा कि वो अपने बेडरूम में माता-पिता के अलावा शाहरुख और गौरी की एक फोटो भी रखते हैं और वो हमेशा ही उनकी फोटो को निहारते रहते हैं क्यूंकि इससे उन्हें ताकत मिलती है।
करण जौहर के बैडरुम में है इस सुपरस्टार की बीवी की फोटो
वाकई मानना पड़ेगा करण जौहर और गौरी के इस अटूट संबंध को। करण शाहरुख और गौरी को उनके कॉलेज के दिनों से जानते हैं और फिल्म इंडस्ट्री में इतने साल बिताने के बावजूद भी तीनों के संबंध एक-दूसरे से बेहद अच्छे हैं।
हालांकि बीच में ऐसी खबरें आईं थी कि करण और शाहरुख के बीच मनमुटाव है लेकिन उन खबरों के बीच भी करण ने गौरी और शाहरुख के साथ अपने रिलेशन में खटास नहीं आने दी। नतीजतन आज इस तिकड़ी की दोस्ती सभी के लिए एक मिसाल है।