सलमान खान के जन्मदिन(27 दिसंबर) पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस बेबी गर्ल का नाम आयात रखा गया है। अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने आयत की क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। मंगलवार को अर्पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनको अपनी नवजात बच्ची आयत, बेटे आहिल और पति आयुष शर्मा के साथ अस्पताल के बाहर देखा गया। अब आयुष ने बताया है कि अर्पिता ने सलमान के जन्मदिन के दिन ही आयत को क्यों जन्म दिया?
2 of 4
aayush sharma
- फोटो : social media
हिन्दुस्तान टाइ्म्स के मुताबिक, आयुष ने बताया कि अर्पिता की डिलीवरी डेट दिसंबर के अंतिम हफ्ते से लेकर जनवरी के शुरुआती दिनों तक मिली थी। जब हमने ये बात परिवारवालों को बताई तो सलमान भाई ने उत्साहित होकर हमसे जन्मदिन का तोहफा मांगा। इसके बाद ये तय हुआ कि आयत का जन्म भाईजान के जन्मदिन पर होगा।
आयुष ने आगे कहा भाई के जन्मदिन पर आयत स्वागत करना बहुत अच्छा शगुन है। सलमान भाई के जन्मदिन पर आयत के जन्म होने से मुझे काफी फायदा है। अर्पिता के इस फैसले से मैं कई पार्टियां देने से बच गया हूं। अर्पिता को वैसे भी बड़ी पार्टियों की आदत नहीं है। मैं सोच रहा था कि मुझे अर्पिता अपने बेटे आहिल और अयात का जन्मदिन मनाने के लिए कितनी और कमाई करनी है।
4 of 4
सलमान, अर्पिता और आयुष
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अर्पिता अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए इस बेटी को जन्म दिया और भाईजान के 54वें जन्मदिन को जीवन भर के लिए यादगार बना दिया है। अर्पिता की बात करें तो वो सलमान खान की सहोदर बहन नहीं है, बल्कि सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। दिल छू लेने वाली बात ये है कि सलमान का पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है और खासकर सलमान खान के तो वह बेहद करीब हैं।
नए साल पर नागरिकता कानून का छात्रों ने किया विरोध, महेश भट्ट ने ट्वीट कर कही ये बात