फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pandit Sukh Ram Sharma: आयुष शर्मा के दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन, एक्टर बोले- ‘आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे’

Wed, 11 May 2022 12:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 11 May 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
Aayush Sharma Grandfather Pandit Sukh Ram Passes Away, Actor Said You Will Be Dearly Missed
आयुष शर्मा के साथ सुखराम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा के दादा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन हो गया है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी चली गई। उनकी उम्र 94 वर्ष थी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी। एक दिन पहले ही आयुष ने एक पोस्ट साझा कर लोगों से अपने दादा के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था।

Aayush Sharma Grandfather Pandit Sukh Ram Passes Away, Actor Said You Will Be Dearly Missed
आयुष शर्मा के साथ सुखराम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत भारी मन से मैं अपने प्यारे दादा जी पंडित सुखराम शर्मा को विदाई दे रहा हूं। भले ही आप चले गए हैं, लेकिन फिर भी मैं जानता हूं कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे, मेरा ध्यान रखेंगे, मुझे राह दिखाएंगे और मुझे आशीर्वाद देंगे, जैसे आप हमेशा देते थे। आपकी आत्मा को शांति मिले, दादा जी हम आपको बहुत याद करेंगे।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

Aayush Sharma Grandfather Pandit Sukh Ram Passes Away, Actor Said You Will Be Dearly Missed
आयुष शर्मा के साथ सुखराम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन पहले भी अभिनेता ने अपने दादा जी को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की थी। अभिनेता ने लिखा था, ‘मेरे दादा जी पंडित सुखराम शर्मा बहुत ही बहादुरी से लड़ाई लड़ रहे हैं। कृपया आप सब अफवाहों पर ध्यान न दें और उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करें। उनके स्वास्थ्य से जुड़ी हर अपडेट हम आपके साथ साझा करेंगे।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aayush Sharma Grandfather Pandit Sukh Ram Passes Away, Actor Said You Will Be Dearly Missed
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा के दो पोते आयुष शर्मा और आश्रय शर्मा हैं। आश्रय राजनीति में सक्रिय हैं तो आयुष बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। आयुष ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी का है और दोनों के दो बच्चे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed